अतहर अलीम ने दी नसीहत, कहा अपने गिरेबान में झांके सुषमा

August 13, 2015 6:26 PM0 commentsViews: 216
Share news

athar

“सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतहर अलीम ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के पहले स्वयं के गिरेबान में झांक लेना चाहिए।”
अलीम ने कहा कि सुषमा स्वराज अपने दामन पर लगे भ्रष्टाचार के दाग से जनता का ध्यान हटाने के लिए, राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर गंदे आरोप लगा रही हैं। जनता सुषमा के इरादेे समझ चुकी हैं। वह अब उनके बहकावे में नहीं आयेगी।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियांे से जनता ऊब चुकी है। जनता यह समझ चुकी है उनकी कथनी और करनी में अंतर है। प्रधानमंत्री बनने के पहले मोदी कहते नहीं थक रहे थे, कि उनके शासन में भ्रष्टाचारियों को कदापि बख्शा नहीं जायेगा, लेकिन अब उनके दो मुख्यमंत्री एवं विदेश मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, तो उन्होंने चुप्पी साध ली है। चुनाव से पहले मोदी ने जो भी वायदें किये थे, एक पर अभी तक पहल नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि इतनी झूठी सरकार भारतीय राजनीति में खोजने से नहीं मिलेगी। मोदी ने जितनी भी योजनाएं संचालित की, सभी यूपीए सरकार में भी थी, मगर मोदी ने उनका नाम बदल दिया। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

Leave a Reply