पांचवें दिन भी अखिलेश का जलवा बनाने में जुटे रहे सपाई

August 9, 2015 6:56 PM0 commentsViews: 166
Share news

IMG_0110शोहरतगढ़ विस क्षेत्र के झकहिया क्षेत्र में साइकिल चलाती सपा नेत्री व महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी

“जनसंदेश यात्रा के पांचवें दिन जिले की विभिन्न सड़कों पर साइकिल रैली निकाल कर सपाई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जलवा कायम करने के प्रयास में लगे रहे″
रविवार को युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव व सदर विधायक विजय पासवान के नेतृत्व में उसका बाजार से साइकिल रैली निकाली गयी, जो जोगिया ब्लाक मुख्यालय से होते हुए सदर ब्लाक कार्यालय पर समाप्त हुई।
सिद्धार्थ तिराहे पर हुई सभा को संबोधित करते हुए बृजेश यादव एवं सदर विधायक विजय पासवान ने कहा कि सीएम ने इतने बड़े कार्यक्रम का बीड़ा फ्रन्टल संगठनों को देकर उनका जो सम्मान दिया है, इसके लिए सपा कार्यकर्ता हमेशा ऋणी रहेगा।
इस रैली में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीराम यादव, नागेन्द्र नाथ चौबे,चन्द्रजीत जायसवाल, अम्बिकेश श्रीवास्तव, शशिकांत जायसवाल, खुर्शीद अहमद अयोध्या साहू, राजू यादव, सोनू यादव, अकबर अली, सुरेश यादव, जान मो, आदेश यादव, अकबर अली, फरियाद मेकरानी, अब्दुल मोबीन आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में महिला आयोग की सदस्य जुवैदा चौधरी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गयी। जो जिगिनाधाम, संग्रामपुर, शुक्ला चौराहा होते हुए झकहिया में जनसभा में तब्दील हो गयी। यहां पर सपाईयों ने सीएम अखिलेश यादव की शान में कसींदे पढ़ा और कैलेन्डर, किताब बांटा। इस अवसर पर ओम प्रकाश उर्फ तहसीलदार यादव, गुडडू खान, बब्लू खान, इकबाल हाजी, अनूप त्रिपाठी, रामकुमार चौरसिया, सत्यानंद सिंह, फिरोज चौधरी, सददाम हुसेन, रीता गोस्वामी, रेहाना खातून, अनुभा श्रीवास्तव, मालती विश्वास आदि की उपस्थिति रही। इटवा में वरिश्ठ सपा नेता कमरुजमा व यूथ बिग्रेड के विधानसभा अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गयी।

Leave a Reply