सपाई रैली का मकसद सिर्फ फोटो छपवाना- पाल

August 9, 2015 7:18 PM0 commentsViews: 88
Share news

JAGDAMBIKA PAL                                                 पत्रकार वार्ता
“डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली की जमकर खिल्ली उड़ाई और कहा कि इसका मकसद सिर्फ मीडिया में फोटो छपवाना है”
पाल ने कहा कि अपनी नाकामी को छिपाने के लिए सपा प्रदेश में साइकिल रैली निकाल रही है, मगर इसके कार्यकर्ता गांव में लोगों के सवालों का उत्तर नहीं दे पा रहे। सरकार के पास जनता तक पहंुचाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। जगह-जगह हत्या, लूट व बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। यहां तक कि रबी फसल की क्षतिपूर्ति अभी तक किसानों को नहीं मिल पायी है। बेरोजगार रोजगार के लिए परेशान हैं। ऐसे में इस सरकार के पास उपलब्धि गिनाने के लिए एक भी मसला नहीं है।
इन सब मुददों से जनता का ध्यान हटाने के लिए सपा हाईकमान ने सोची समझी साजिश के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया है। इसके माध्यम से सपाई मीडिया में हाईलाइट होना चाहते हैं। जनता अब इनके इरादे समझ चुकी है। वह किसी भी कीमत पर इनके बहकावें में नहीं आयेंगी।

Leave a Reply