जय गठबंधन-तय गठबंधन के नारों के बीच बसपा उम्मीदवार आफताब का पर्चा दाखिल

April 18, 2019 4:23 PM0 commentsViews: 1229
Share news

— विशाल जनसभा में नेताओं ने कहा मोदी सरकार की विदाई तय, नये राजनीतिक क्षितिज पर नया आफताब (सूरज) चमकेगा

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज संसदीय सीट सीट से गठबंधन के प्रत्याशी आफताब आलम ने गुरुवार ने काफी धूमधाम से नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनकी तरफ से एक जनसभा कर भाजपा पर करारा हमला भी किया गया। आज गठबंधन के कार्यकर्ता बहुत जोश में दिखे।

बताया जाता है कि आज आफताब आलम/ बसपा कार्यालय पर सुबह से भीड़ जुटने लगी थी।  लगभग दस बजते बजते कार्यालय का विशाल परिसर कार्यकर्ताओं से भर गया लाल और नीली टोपी वाले कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी और गठबंधन के पक्ष में जम कर नारे भी लगाये। इसके बाद समर्थक धीरे धीरे साड़ी तिराहे के पास बने सभा स्थल की ओर चल पड़े। 11 बजते बजते वहां हजारों का हुजूम जमा हो गया। सभा स्थल पर लग रहे नारे बदलाव किे पक्ष में थे।

आफताब आलम लगभग दो बजे अपने अधिवक्ता नजीर अहमद मलिक के साथ कलक्ट्रेट परिसर पहुचे। उन्होंने तीन सेटों में नामांकन प्रपत्र. दाखिल किया। बाद भी उन्होंने मीडिया से बातचीत मे कहा कि पूरे प्रदेश में गठबंधन की आंधी चल रही है। डुमरियागंज में विकास ठप पड़ जाने के कारण अब लोग बदलाव के लिए तत्पर हैं। उन्होंने भारी मतों से अपने जीतने का दावा किया। मीडिया से बात करते समय वह आत्म विश्वास से भरे हुए थे।

सभा में मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि आफताब हिंदी मे सूरज को कहते हैं। इस बार आफताब की चमक में भाजपा की रौशनी फीकी है। नये सूरज (आफताब) की अगवाली करने के लिए जनता तैयार है। आप सब इस इस अगवानी का स्वागत करिए। उनके इस कथन में पांडाल में जय गठबंधनतया गठबंधन के नारों से सभा स्थल गूंज उठा।

उधर सभा स्थल पर उमड़े जनसैलाब  की की भावना हिलोरे ले रही थीं। सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त पूर्व सांसद आलोक तिवारी ने भाजपा पर जबरदस्त प्रहार किया और इस सरकार की विदाई का दावा किया। वक्ताओं ने कहा कि बढती महंगााई, महंगी शिक्षा, परेशान किसान और भटकते बेरोजगार इस बार सरकार को सत्तच्युत करने को कटिबद्ध है।

सभा में पूर्व सांसद आस मोहम्मद, पूर्व विधाधायकगण में विजय पासवान. लालजी यादव, पूर्व प्रत्याशी अरशद खुशार्द, सैयदा खातून, मुमताज अहमद, उगसेन सिंह, चिनकू यादव, जमील सिद्दीकी, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम, सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply