बाइक एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति कोरोना पाजिटिव निकला, बढ़नी में हड़कंप

June 23, 2020 1:44 PM0 commentsViews: 1112
Share news

अजीत सिंह

बढनी, सिद्धार्थनगर । लखनऊ से बाइक द्धारा वापस लौट रहे एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। उसे जब इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया तो वहां जांच में वह कोरोना पाजिटिव निकला। चूंकि वह  जिले के बढ़नी क्षेत्र का निवासी है, इसलिए इस खबर के बाद बढ़नी में हड़कंप मच गया है।

 बताया जाता है कि इटवा क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति यहां बढ़नी धनौरा मार्ग  के किनारे घर बना कर रह रहा था।  उसके घर का एक सदस्य अपने कुछ साथियों के साथ लखनऊ गया था।  लखनऊ से लौटते समय बलरामपुर जनपद के गैसड़ी के पास एक ट्रैक्टर से चार पहिया वाहन के टकरा जाने पर उसे कुछ चोटें आई फिर उसके सहयोगी उसे वहीं से वापस लखनऊ ले करके चले गए। पता चला है कि लखनऊ में इलाज के दौरान जब उसकी टेस्टिंग की गई तो वह कोरोना पाजिटिव निकला।

 जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के सबसे घनी बस्ती में वह सब्जी की दुकान करता था उसके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर लोगों में  दहशत व्याप्त हो गयी है। बताया जाता है कि काफी खोजबीन करने के बाद उसके घर का पता चला स्वास्थ्य महकमा के लोगों ने उसके घर जाकर परिवार के लोगों का जांच के लिए नमूना लिया। एक अन्य समाचार के अनुसार गत दिवस औ दही खुर्द में पाए गए एक कोरोना मरीज के बाद एक अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया

Leave a Reply