अफरोज मलिक चला रहे असंगठित कामगारों के लिए जागृति अभियान

December 16, 2015 1:35 PM1 commentViews: 268
Share news

नजीर मलिक

मुम्बई के कुर्ला स्थित होटल राम मेहाल में कामगारों को जागृत करते अफरोज मलिक

मुम्बई के कुर्ला स्थित होटल राम मेहाल में कामगारों को जागृत करते अफरोज मलिक

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के ग्राम बिथरिया निवासी समाजसेवी और एक्टिविस्ट अफरोज मलिक ने आटाे चालकाें की लड़ाई के बाद अब मुम्बई के असंगठित मजदूरों की जंग में हिस्सेदारी निभानी शुरू कर दी है।

उनकी टीम ने कामगार संगठन के बैनर तले असंगठित मजदूरों के लिए जन जागृति अभियान शुरू किया है। इसके तहत उनकी टीम मुम्बई के अलग-अलग इलाकों में जाकर मजदूरों को उनके बुनियादी हक की जानकारी दे रही है।

जानकारी के मुताबिक कल उन्होंने मुम्बई के कुर्ला इलाक में होटलों, रेस्टोरेंटों में मजूदरों से मिल कर उन्हें उनके अिधकारों की जानकारी दी। उन्हें पर्चे भी वितरित किए। टीम जरूरत पर उन्हें कानूनी सुविधा भी देगी।

उनके इस कदम से यूपी बिहार के लाखों कामगारों को भी बहुत लाभ मिलेगा। इस बारे में अफरोज मलिक ने बताया कि उनकी मुहिम मुम्बई के बड़े हिस्से में चल रही है। उन्होंने कहा कि आज मजदूर असंठित है। इसलिए उनके खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह इंसानियत की सेवा है। लोगों को इस आंदोलन से जुड़ना चाहिए। मुहिम में उनके साथ नरेश राठौर, संजीपव कपूर, बिलाल खान, अबू हिंदुस्तानी वैरह भी साथ रहे। इससे पहले उन्होंने मुम्बई में आटो चालकों की लड़ाई भी पूरी शिदृदत से लड़ी थी।

1 Comment

Leave a Reply