रिश्तेदारों ने महिला को मारने पीटने के बाद हाथ पैर बांध कर सड़क पर फेंका

January 15, 2017 10:50 AM0 commentsViews: 631
Share news

अजीत सिंह

सड़क पर बैठी बेबस अफसाना

सड़क पर बैठी बेबस अफसाना

सिद्धार्थनगर। जिला के पथरा थाना क्षेत्र की एक महिला को बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर  हाथ पैर बांध कर  उसके कुछ रिश्तेदारों ने छोड़ दिया । वह भयानक ठंढ में घंटों ठंड से कांपती रही। आरोप है कि महिला ने घरेलू विवाद में यह सजी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस भी एक खुन्नस के तहत महिला को आजाद कराने की बजाय बगैर कार्रवाई के लौट गई।

खबर है कि बनकटा गांव में ब्याही अफसाना मूल रूप से मुम्बई की रहने वाली है। उसका पति हुसैन दो साल पहले उसे छोड़ कर कहीं और चला गया है। अफसाना ससुराल में जेठ-जेठानी के साथ रहती है। उसने कई बार पथरा थाना से लेकर पुलिस के आलाधिकारियों तक पति को तलाशने में मदद की फरियाद की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

बताया जाता है कि गुरुवार रात उसने जेठानी से विवाद कर लिया था तो मौके पर 100 नम्बर की पुलिस पहुंची थी। हालातसे परेशान अफसाना ने एक पुलिस वाले पर हाथ उठा दिया था। महिला की इस कार्रवाई से आवाक पुलिस वाले चुपचाप लौट गए थे।

शुक्रवार रात अफसाना खोरिया रघुबीर सिंह गांव में अपने रिश्तेदार के घर पहुंची थी जहां उसका विवाद हो गया तो लोगों ने शनिवार सुबह लगभग  सात बजे उसका हाथ पैर-बांध कर बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर छोड़ दिया। किसी ने 100 नम्बर पर  सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची भी पर  उस महिला को देख कर बगैर कार्रवाई के लौट गई। इस बारे में पथरा थाने से सम्पर्क किया गया तो  पथरा थानेदार ने फोन नहीं उठाया। सीओ जटाशंकर राव ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर  ऐसा है तो तो दोषियों पर कार्रवाई होगी।

 

Leave a Reply