आठ महीने में ही भाजपा और योगी सरकार ने खो दिया जनता का विश्वास – विजय पासवान

December 4, 2017 2:36 PM0 commentsViews: 342
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में भाजपा से अधिक सीटें जीतने के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा है कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सरकार की निरंकुशता, साम्प्रदायिक्ता और जन विरोधी नीति को जनता ने समझा और इनके विपरीत मतदान किया। प्रदेश में भाजपा की सरकार को बने अभी एक साल भी नहीं बीता , मगर इस दौरान भाजपा सरकार ने जन विश्वास खो दिया है।

सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक ने जिले के नगर पालिका परिषद बांसी से मु. इद्रीश पटवारी, नगर पंचायत उस्का बाजार से पुनीता यादव पत्नी सुरेश यादव और बढ़नी से सपा नेता निसार बागी के चुनाव जीतने पर बधाई देते हुए कहा है कि यह जनता के विश्वास की जीत है। जिले की छह सीटों में से चार पर विपक्ष का कब्जा हो चुका है। इससे लगता है कि जनता का सत्ताधारी दल से मोह भंग हो रहा है।

जारी विज्ञप्ति में विजय पासवान ने कहा है कि समाजवादी सरकार में सिर्फ सदर विधान सभा में ही 517 लोगों के परिवार में किडनी, गुर्दा, हार्ट, कैंसर आदि जैसी घातक बीमारियों के इलाज के लिये लाखों लाख रुपये दिये हैं। आज भाजपा की सरकार है। गरीबों और असहायों की मदद करने वाला कोई नहीं है। किसी मरीज को सरकार ने आज तक एक रुपया इलाज के लिए अनुदान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजी पतियों की पार्टी है। इन्हें गरीबों से कुछ भी लेना देना है। आज लोग दर दर भटक रहें है। पूर्व विधायक विजय पासवान ने निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को मतदान करने के लिये मतदाताओं का आभार ब्यक्त किया है।

Leave a Reply