आलोक ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन के दुबारा अध्यक्ष बने, बधाइयों का तांता

July 15, 2018 4:24 PM0 commentsViews: 294
Share news

अनीस खान

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन के आज हुए चुनाव में आलोक श्रीवास्तव डुमरियागंज तहसील के अध्यक्ष चुने गये हैं। उनका चुनाव पिर्विरोध हुआ है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर आलोक ने पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी प्रकमबद्धता जताया है।

डुमरियागंज नगर नगर पंचायत सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई डुमरियागंज की बैठक जिला अध्यक्ष बलराम त्रिपाठी की अण्यक्षता में हुई। बैठक में में आज चुनाव प्रकिया पूरी हुई है। आलोक श्रीवास्तव के मुकाबले में किसी अन्य ने अपनी दावेदारी पेश नहीे की। नतीजतजन सर्वसम्मत से उनके दुबारा अध्यक्ष बनने की घोषणा की गई। आलोक के नाम की घोषण होते ही समूचा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूज उठा। उनके नाम की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष ने सर्वप्रथम उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर निर्वाचित अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि व्यवसाईकरण के इस दौर में प़त्रकारिता का धर्म निभाना कठिन हो रहा है। फिर भी वे इस मुश्किल दौर में मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज इस प्रोफेशन की याख खतरे में है। वे इसे बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस अबसर में जिलाध्यक्ष बलराम त्रिपाठी ने सबको इस खतरे से खबरदार किया और तूल्यों की रक्षा के लिए सबसे संघर्ष की अपेक्षा भी की।

आज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन का चर्चा हुई,  जिसमें आलोक श्रीवास्तव को अध्यक्ष मनोनीत करने के अलावा  महामंत्री पद पर रविंद्र कुमार गुप्ता,  कोषाध्यक्ष पद पर एस पी श्रीवास्तव, संप्रेक्षक पद पर  राजेश पांडेय एवं उपाध्यक्ष पद पर  भूपेंद्र त्रिपाठी का चयन किया गया।  संगठन में संरक्षक पद पर पप्पू रिजवी, ठाकुर प्रसाद मिश्रा, मोहम्मद मेहंदी एवं मेहंदी रिजवी चुना गया।  साथ ही सदस्य कार्यकारिणी के लिए राजेश यादव,  आफताब आलम सोहेल अहमद को चुना गया।

बैठक में अनिल दुबे पंकज दुबे, जामिन रिजवी, आफताब आलम, परवेज अहमद, आफताब हैदर,  करार फारूकी,  मोहम्मद मेहंदी रिजवी, पप्पू रिजवी अजय पांडेय,  रिंकू रिजवी,  राजेश पांडेय,  राजेश यादव, भूपेंद्र त्रिपाठी, एस पी श्रीवास्तव, रमाकांत त्रिपाठी, राकेश यादव सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply