नहीं रहे युवा व्यवसाई और शिक्षा के प्रति समर्पित अनूप परसरामका

February 27, 2020 1:21 PM0 commentsViews: 1260
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। उप नगर शोहरतगढ़ के शिक्षा जगत के लोकप्रिय व्सक्तित्व अनूप परसरामका उर्फ चिंटू बाबू का बीती रात दस बजे निधन हो गया। वह पैंतालिस वर्ष के थे एवं शहर के बड़े व्यवसाई विजय परसरामका के पु़त्र थे। उनके निधन से उप नगर में शोक का माहौल है।

बताया जाता है कि रात को साढ़े नौ बजे उन्हें हृदयाघात की तकलीफ महसूस हुई। परिजन जबतक उनके इलाज का समुचित प्रबंध करते उनकी सांसे थम गईं। मृतक अनूप परसरामका शिक्षा के प्रति बेहद जागरूक थे। उन्होंने उपनगर में शिक्षा के बढ़ावे के लिए नगर में कान्वेंट की तर्ज पर पहला विद्यालय सथापित किया था। वह अध्ययनशील एवं राजनैतिक समीक्षक के रूप में भी जाने जाते थे।

उनके निधन पर उपनगर में चारो तरफ शोक छाया हुआ है। भाजपा नेता एसपी अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य उमेश सिंह, प्रधान विनय सिंह, सपा नेता उग्रसेन सिंह, प्रधान श्याम सुंदर, प्रधान अभय सिंह, डा. नसीम खान, इजहार अहमद आदि ने अनूप परसरामका को श्रधांजलि अर्पित किया है।

Leave a Reply