अंतिम क्षण में सभाओं और जनसम्पर्कों का रहा दौर, उम्मीदवारों ने जम कर बहाया पसीना

November 27, 2017 3:44 PM0 commentsViews: 397
Share news

नजीर मलिक

सपा के संजय कसौधन और भाजपा के श्याम बिहारी का जुलूस

सिद्धार्थनगर। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज जिले की सभी नगर निकायों में विभिन्न दलों के बीच जनसम्पर्क और सभाओं की होड़ रही। उम्मीदवारों ने जम के पसीना बहाया और हर चौखट पर दस्तके देने की कोशिश की। सबने विकास की गंगा बहाने के दावे किये और अपनी जीत का दावा भी किया। मतदाता भी उनकी बेचैनियों को देख कर मजा लेते रहे।

संजय कसौधन, समाजवादी पार्टी

सदर क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को सारा जोर प्रचार के अंतिम दिन साइकिल रैली निकालने पर रहा। १२ बजे दिन में समाजवादी झंडा और लाल लोटी पहने हजारों साइकिल सवारों ने आज पूरे नगर का भ्रमण किया। शहर की मुख्य सड़क सहित वार्डों की गलियां समाजवादी नारों से घंटों गूंजती रही। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय कसौधन सपा नेता हरिराम यादव, चन्द्रजीत यादव, रमजान अली, कलाम सिद्दीकी का सारा जोर जनसम्पर्क पर रहा।

पूर्व अध्यक्ष घ्नश्याम जायसवाल निर्दल

दूसरी तरफ अपरान्ह दो बजे निर्दल प्रत्याशी घनश्याम जायवसल का जुलूस निकला। चौपहिया वाहनों और मोटर साइकिल सवारों  के इस जुलूस के जोरदार नारों से शहर गूंजता रहा। लोग नल की टोंटी पर मुहर लगाने की अपील करते रहे। घनश्याम जायसवाल पूर्व नगरपालिका के चेयर मैन भी रहे हैं। उनका भी राजनीतिक प्रदर्शन अंतिम दिन अच्छा रहा।

श्याम बिहारी जायसवाल भाजपा

भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल के जुलूस ने पैदल काफिले के रुप में लगभग ढाई बजे दस्तक दिया। विधायक श्याम धनी राही, भाजपा नेता अशीष शुक्ला, दीपक मौर्य आदि वाहन पर सवार थे। बाकी आगे पैदल का हुजूम था। जुलूस में अबकी बारी श्याम बिहारी के नारे गुंज रहे थे। भाजपा खेमे में भी उत्साह देख गया। भाजपा नेता अशीष त्रिपाठी संभावना के रुप में माइक से भाजपा के विजेता होने का संदेश प्रचारित कर रहे थे।

इसके अलावा गत चुनाव में तीसरे स्थान पर रहीं निर्दल उम्मीदवार फौजिया आजाद के अलावा भासपा के कन्हैया वर्मा, कांग्रेस के मनव्वर हुसैन लड्उन, बसपा के मोल्हू यादव और निर्दल फिरोज सिद्दीकी आदि का सारा जोर जमनसम्पर्क और नुक्कड़ सभाओं पर रहा। इसके अलावा तमाम उम्मीदवारों की नुक्कड़ सभाएं भी चलती रहीं।

 

 

Leave a Reply