चौपालों के माध्यम से जनता के सुख से रूबरू हुए अपना दल अध्यक्ष

July 19, 2018 12:33 PM0 commentsViews: 242
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त चौधरी ने बांसी विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मी गंज चौराहा सहित करहवा, माधवपुर, करही बगही, करमा में  चौपाल बैठक किया तथा  इटवा विधानसभा के पतिला ,  डुमरियागंज विधानसभा के गिरधर पुर में पहुंच कर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्यादसें से रूबरू हुए और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।

मंगलवार को उन्होंने  उक्त जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा ग्रामीण गरीबों व किसानों के लिए चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दिया। युवा नेता ने जपता से उनकी समरूाओं की जानकारी लेकर उसे हल करने का अश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि अपना दल हर किसान, मजदूर का जीवन आसान बनने के लिए कबिद्ध है।

इन चौपानों में उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार गांव, गरीब व किसानों के लिए पूरी तरह समर्पित है। उनकी पार्टी इसके लिए निरंतर सरकार से सम्पर्क कर विकास के लिए दबाव बनाती रहती है। इस दौरान हेमंत चौधरी ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुन कर निदान का प्रयास भी किया। पार्टी कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल, अनूप यादव , अनिल चौधरी , संजय यादव , यार मोहम्मद , अब्दुल सलाम , लवकुश चौधरी  सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उक्त दौरान श्री चौधरी के साथ  रहे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply