आरक्षण व्यवस्था में सुधार खातिर सवर्ण समाज ने घेरा कलक्ट्रेट, दिया ज्ञापन

September 1, 2026 9:39 PM0 commentsViews: 183
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। आरक्षण व्यवस्था में सुधार, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और देश में ‘एक राष्ट्र, एक समान कानून’ व्यवस्था लागू करने, यूजीसी वापस समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय सर्वहित पार्टी, ब्राह्मण एकता परिषद, अखिल क्षत्रिय महासभा, राजपुत करणी सेना और सवर्ण आर्मी के साथ अन्य संगठनों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट घेरा और नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरा कराने की मांग और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। 

धरना प्रदर्शन में शामिल सवर्ण समाज के लोगों ने आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाने, यूजीसी से संबंधित नीतियों को वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक सुधार किए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सरकार को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियों में जरूरी सुधार करने की मांग और ‘एक राष्ट्र, एक समान कानून’ लागू करने तथा सभी नागरिकों को समान अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की गई। आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर उसका आधार आर्थिक करने और आर्थिक एवं वास्तविक सामाजिक-शैक्षिक पिछड़ेपन के पारदर्शी मानकों के आधार पर पात्र लोगों को अवसर देने की मांग उठाई गई।

इस अवसर पर अभा. सर्व हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामनारायण चौबे, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष पं. सुधीर पाण्डेय, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष भूप नारायण सिंह, करनी सेना के जिलाध्यक्ष, हरेंद्र बहादुर सिंह, राम कृष्ण पाण्डेय, राजू शाही, बृजकिशोर सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, गणेश पाण्डेय, राकेश पाण्डेय सहित सैकड़ो सवर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply