सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता– अखिलेश यादव

July 24, 2017 11:44 AM0 commentsViews: 330
Share news

एस. दीक्षित

लखनऊ।पूर्व मुख्यमंत्री , समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षो की बैठक के बाद निर्णय लिया कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं से वह खुद मिलेगें और सम्मानित करेगें, क्योंकि पांच साल के कार्यकाल में चापलूसों की भरमार थी। कुछ तो चले गये हैं और कुछ अभी भी हैं, जिनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने का काम होगा । पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के खिलाफ कार्यकर्ता अभी से बड़े आंदोलन के लिए तैयार हो जाये । देश और प्रदेश की सरकारों ने इमरजेन्सी जैसे हालात पैदा कर दिये हैं। न कोई बोल सकता है न कोई विरोध कर सकता है ।  

 

समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक कल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय, पर, हुई जिसमें सदस्यता भर्ती की प्रगति और जनपद स्तर पर संगठन कार्य में कार्यकर्ताओं तथा नेताओं की सक्रियता के बारे में भी रिपोर्ट ली गई। पार्टी का सदस्यता अभियान 15 अप्रैल 2017 से 30 जून 2017 तक चला था। सदस्यता भर्ती अभियान का परिणाम संतोष जनक पाया गया।

अखिलेश ने सदस्यता भर्ती अभियान की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कार्यकर्ता गांव-गांव तक गए और बूथ स्तर तक सक्रिय सदस्य बनाए गए। उसने कहा कि हमारे संगठन की असली ताकत बूथ की ताकत है। राजनीति में अफवाह फैलाने का मुकाबला बूथ कार्यकर्ता को करना होगा।

अखिलेश यादव ने  कहा कि आज देश की राजनीति कई चुनौतियों से घिरी है। सत्ता पक्ष का विपक्ष के प्रति असहिष्णु व्यवहार है और जनता को आतंकित करने की कुचेष्टाएं हो रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के अन्याय के विरूद्ध बड़े आंदोलन के लिए सभी को तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक में बताया गया कि समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन सितम्बर 2017 में प्रस्तावित है। इसके पूर्व जिला एवं राज्य सम्मेलन होगा।

 

 

 

Leave a Reply