बाढ़ पीड़ितों का प्रदर्शनः राहत वितरण में धांधली को लेकर गरजे पूर्व विधायक विजय पासवान

September 9, 2017 4:08 PM0 commentsViews: 349
Share news

अजीत सिंह

सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते सपा नेता जिय पासवान व बाढ़ पीड़ित

सिद्धार्थनगर। बाढ़ पीड़ितों को राहत देने और उनके मकानों के क्षति के मुआवजे की मांग का लेकर सदर तहसील के बाढ़ पीड़ितों ने सदी क्षेत्र के पूर्व विधायक  विजय पासवान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।  प्रदर्शन में सपाइयों ने सरकार की जबरदस्त आलोचना की। पूर्व विधायक विजय पासवान ने मांगे नहीं पूरी होने पर आगे गड़ आंदोलन की धमकी भी दी।

आज यहां सदर तहसील परिसर में लगभग ११ बजे मारुखर कलां, तेल डिहवा, बांकी, बंगलवा, रीवां, अमरिया आदि गांवों के हजारों बाढ़ पीड़ित जुटे। उनकी मांग थी कि उन्हें राहत वितरण किया जाये तथा उनके मकानों की क्षति का मुआवजा तय किया जाये। गांव वालों का कहना था कि राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण राजस्वकर्मी असली जरूरतमंद को राहत नहीं देकर दबंगों को दे रहे हैं। क्षेत्र में चारे का संकट है, लेकिन प्रशासन इसका भी इंतजात नहीं कर रहा है।

प्रदर्शन की अगुआई कर रहे कपिलवस्तु क्षेत्र के पूर्व विधायक और सपा नेता विजय पासवान ने कहा कि एक तो जनता वैसे ही सैलाब के कहर से परेशान है। ऊपर से राजस्व कर्मियों ने असली पीड़ितों का नाम राहत सूची से हटा कर उनकी मुसीबत बढ़ा दी है। पासवान ने आरोप लगाया कि राजस्वकर्मी यह काम सत्ताधारी दल के स्थानीय नेताओं के इशारे पर कर रहे हैं।  इससे गरीबों के घर के चूल्हे नहीं जल पा रहे।

उन्होंने कहा कि गांवों में चारे का घोर संकट है। इससे पशुओं की तकलीफ बढ़ रही है। वे भूख से तड़प रहे हैं। इसके अलावा किसानों के हजारों मकान बाढ़ में ध्वस्त हो गये हैं मगर घर गिराई देने का काम नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रशासन का चेतावनी दिया कि अगर इस मामले में प्रशासन का रवैया नहीं बदना तो वह अगली बार  कलक्ट्रेट का घेराव कर सरकारी कामकाज ठप कर देंगे।

प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बाढ़ पीड़ितों की समस्या निस्तारण कर मांग की। कार्यक्रम में सपा नेता कलाम सिद्दीकी, चन्द्रजीत यादव, परशुराम यादव सहित क्षेत्र के इन्द्रजीतए हरिशंकर, दुर्रानी, जातवंती देवी,  प्रमिला देवी, अनीता, ज्ञानमती शिवशंकर, संतोष आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply