बसपा शासन में प्रदेश छोड़ कर भाग जाते हैं अपराधी और दंगाई- घनश्याम खरवार

October 25, 2018 11:48 AM0 commentsViews: 320
Share news

 

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। बसपा शासनकाल में किसी हिम्मत नहीं पड़ती कि किसी कमजोर व मजलूम को सता ले। यदि ऐसा हुआ तो उसकी जगह जेल होती है। यही कारण है कि बहन मायावती जी का शासन आते ही गुंडे और दंगाई प्रदेश छोड़ कर भाग जाते हैं। कार्यकर्ता इसकी याद जनता को कराते रहें। यह ऐसा सच है जिसे जनता भी स्वीकार करती है।

उपराक्त विचार बहुजन पार्टी के मुख्य जोन संयोजक व पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने व्यक्त किया है। वे आज हुसैनगंज स्थित बसपा के सदर कार्यालय पर वर्करों की बूथ स्तरीय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। वे यहां बूथ कमेंटियों का गठन करने आये थे।

इस अवसर पर धनश्याम खरवार ने कहा कि आज जनता रोज रोज की हिंसा और दंगे से फैली अशांति से ऊब चुकी है। राह चलते लोगों को मारा जा रहा है। दलितों, मस्लिमों पिछड़ों व अन्य तबकों के कमजोर लोगों का उत्पीड़न हो रहा है।भ्रष्टाचार का आलम यह है कि आज सीबीआई के अफसर तक रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं। जनता का धन लेकर उद्योगपति देश से फरार हो रहे हैं और यह सरकार मौन धारण किये हुए है।

बसपा नेता खरवार ने कहा कि बहन मायावती भविष्य की पीएम हैं। अगर देश का बहुजन समाज अभी से मेहनत करे तो आने वाले चुनाव के बाद बहन जी प्रधानमंत्री बन कर कमजोर तबके को सबल करने का काम सकती हैं। अतः लोगों को अभी से अपने अपने बूथों पर मेहनत से काम शुरू कर देना चाहिए।

घनश्याम खरवार ने अंत में कहा कि चुनाव में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। बूथों पर जिस राजनैतिक दल शक्तिशाली होता है उसी की जीत होती है। बहुजन समाज पार्टी कैडर आधारित है। अगर हमारे बूथ स्तरीय वर्कर प्रतिबद्ध रह कर जनता को बूथों तक पहुचाने में सफल रहे तो हमारी जीत कोई रोक न सकेगा। उन्होंने कहा कि आफताब आलम युवा और संघर्षशील प्रत्याशी हैं। वर्करों को उनकी जीत सुनिश्चत करने के काम में लग जाना चाहिए।

इससे पूर्व बसपा के लोकसभा डुमरियागंज के प्रभारी आफताब आलम ने मुख्य अतिथि श्री खरवार का स्वागत किया और कहा कि वे बहिन जी की नीतियों और वर्करों की महनत के बल पर यह सीट जीत कर बहन जी की झोली में डालने के आकांक्षी हैं। यहां के बसपा कार्यकर्ता बहन जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तन मन धन से प्रयास में लगे है। मीटिंग को जोन इंचार्ज सुरेश कुमार गौतम सहित इटवा के पूर्व प्रत्याशी हाजी अरशद खुर्शीद वरिष्ठ बसपा नेता पी आर आजाद, जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौत आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में रामकृपाल मौर्य एडवोकेट, राजाराम लोधी, रामशंकर मौर्य, घनश्याम गौतम, रामगति वरुण, राकेश कुमार प्रजापति, शैलेन्द्र गौतम, जयप्रकाश मद्धेशिया, रामलखन विश्वकर्मा, अम्बिका लोधी, अर्जुन प्रसाद, रामकिशोर वरुण, रघुनाथ पासवान, बृजनन्दन साहनी आदि भी शामिल रहे।

इस मौके पर पर जयप्रकाश मद्धेशिया ने हिन्दू युवा वाहिनी छोड़कर  अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता भी। बहुजन समाज पार्टी के वर्करों द्धारा उनके सदस्यता लेने के मौके पर जम कर तालियां बजाईं। इससे पूर्व श्री खरवार के दिशा निर्देशन में बूथ कमेटियों का कठन किया गया।

Leave a Reply