बारातियों को दौडा– दोड़ा कर पीटा, 13 घायल, मुकदमा दर्ज, 4 गिरफ्तार

November 22, 2017 11:15 AM0 commentsViews: 956
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर । जिला मुख्यालय पर एक शादी के दौरान विवाद में घरातियों ने बरातियों को दौड़ा–दौड़का का मारा, जिसमें १३ बारातियों को गंभीर चोटें आई् है। इस मामले में मुकामी पुलिस ने मुकदमा कायम कर चार लोगों को गितफ्तार कर लिया है। शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है। घटना बीती रात की है।

बताया जाता है कि  बीती शाम जनपद मुख्यालय के पिठनी गांव से  थरौली डीह में पहुंची बारात पर गांव वालों ने हमला कर दिया। गांव वालों ने लाठी डंडे और  धारदार हथियारों  से बरात पक्ष् के लोगों पर हमला कर जम के पीटा।   जिसमें बाराती पक्ष के दर्जन भर लोग घायल हो गये। इसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने हालात को कंट्रोल किया। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद मुख्यालय के मोहल्ला विजयनगर निवासी शेषराम गौड़ जो सेवानिवृत्त सहायक चकबन्दी अधिकारी हैं,  के सुपुत्र आशुतोष गौड़ की बारात शहर के नवीन सब्जी मण्डी में पहुंची। बताया जाता है कि नवीन सब्जी मण्डी के पास एक पान की दुकान पर एक बाराती पहुंचा और सिगरेट मांगने लगा। इसी बीच पान की टंकी पर बैठे व्यक्ति और बाराती से कहासुनी हो गया। और यह मामला इतना बिगड़ा कि मारपीट में तब्दील हो गया।

बताते है कि दुकानदार के पक्ष में गांव के अनेक लोगों ने बरातियों पर हमला कर दिया, जिसमें बाराती आकाश उम्र 15, रिंकी 17 वर्ष, अश्वनी, अभिषेक, राहुल गौड़ 19 वर्ष, विशाल 25 वर्ष, राकेश 32 वर्ष, विकास 18 वर्ष, ज्योति 17 वर्ष, गायत्री 38 वर्ष, रीनू 25 वर्ष, आशा 21 वर्ष, पिंकी 20 वर्ष को चोटें आयी। जिसमें कुछ लोगों को गम्भीर चोटें आयी। रात में सभी घायल जिला अस्पताल में इलाज के बाद  घर चले गये।

घटना को लेकर थरौली डीह निवासी लड़की के पिता कमलेश गौड़ पुत्र किशोरी ने थाने पर अपने गांव निवासी श्यामू रामू पुत्र दशरथ, जय प्रकाश लोध, ओम प्रकाश उर्फ गोलू, पप्पू पुत्र रामेश्वर, गोलू, अशोक, सुग्रीम, सहदेव, बब्लू के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर सदर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मुअसं0 1565ध्17 धारा 147, 323, 504, 506, 294 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply