BREAKING-बस्तीः फुटहिया तिराहे पर बन रहा ओवरब्रिज अचानक ढहा, कई मलबे में दबे

August 11, 2018 11:20 AM0 commentsViews: 807
Share news

 

नजीर मलिक

बस्ती। स्थानीय मंडल मुख्यालय के बाहरी छोर यानी फुटहिया तिराहे पर बन रहा एक ओवर ब्रिज आज यानी शनिवार सुबह आठ बजे अचानक ढह गया। उसके मलबे में कुछ लोग दबे बताये जाते हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत का काम जारी है। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

बताया जाता है कि आज सबह आठ बजे एनएच 28 के फटहिया तिराहे पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर मजदूरों ने काम करना शुरू ही किया था कि अचानक वह ढह गया। वहां चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई मजदूर उसमें दबे हुये हैं। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है, मगर मलबे में कम से कम तीन लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है।  चूंकि इधर ट्रैफिक डाइवर्ट था अतः जानी नुकसान नही हुआ।

ओवर ब्रिज क्यों ढहा, इसकी सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आयेगी, लेकिन आम ख्याल है कि निर्माण में सीमेंट और सरिया के कम प्रयोग के कारण् यह हादसा हुआ। फिलहाल मौके पर अधिकारी पहुंचे हुए हैं और रेस्क्यू आपरेशन जारी है। बनारस में  ब्रिज ढहने के बाद इस हादसे से जाहिर होता र्है कि प्रशासन और ठेकेदारों ने कोई सबक नहीं लिया।

 

Leave a Reply