लाठी से पीटने के बाद ईंट पत्थर से कूंच कर अधेड़ अकबर को मार डाला

April 25, 2018 4:22 PM0 commentsViews: 973
Share news

 

 

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षे़त्र के ग्राम भटौली में 50 साल के एक व्यक्ति की लाठी से पीटने के बाद कत्थर से कूंख् कर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अकबर है और वह क्षेत्र के ही बेलगड़ी गांव का निवासी है। घटना बीती देर रात की है। हत्या का कारण अज्ञात है लेकिन िूछ लोग मामले को नशे में झगड़ा बता रहे हैं।

बताया जाता है कि मंगलवार की रात ग्राम भटौली स्थित शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति बेहोश सा पड़ा दिख रहा था। पास में शराब भट्टी होने के कारण लोग उसे शराबी समझ कर ध्यान नहीं दे रहे थे। लेकिन जब रात दस बजे तक वह ऐसे पड़ा र  तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहूंची पुलिस ने उसे जगाना चा तो पता चला कि वह तर चुका था।

मृत व्यक्ति पड़ोस के गांव बेलगड़ी होने के कारण शीध्र ही पहिखन में आ गया। उसका नाम अकबर था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से पूर्व अकबर उसी इलाके के पिपरा भइया गांव के वेद प्रकाश के साथ धूम रहा था। उनमें कुछ नोकझोंक भी हो रही थी। पुलिस को आशंका है कि नोकझाेंक के दौरान बेद प्रकाश ने अकबर को लाठी व ईंट पत्थरों से कूंच कर मार डाला और फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस वेद प्रकाश की तलाश में लगी हुई थी।

 

Leave a Reply