सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए 2019 में भाजपा की जीत जरूरी- राजा योगेन्द्र प्रताप

June 18, 2018 12:25 PM0 commentsViews: 239
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। भाजपा की सरकार 2019 में भी बनेगी। इसके लिए वर्तमान सरकार की उपलधियां काफी है। जरूरत है उससे लोगों को अवगत कराने की। इसके लिए भाजपा का सम्पर्क अभियान निर्णायक भूमिका निभाएगा। इसलिए इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति के साथ जुड़ना होगा।

यह बात रष्ट्रीय रूवयं सेवक संघ से जुड़े हिंदूवादी नेता और शोहरतगढ़ राजपरिवार के सादस्य राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बाब साहब ने कही। कपिलवस्तु पोस्ट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शक्तिशाली भारत को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के शिखर पर ले जाने का काम केवल भाजपा ही कर सकती है। इसलिए जनता को इसके बारे में बताया जाना चाहिए।

राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में भारत सामाजिक, अर्थिक ही नहीं सामरिक रूप से बहुत शक्तिशाली हो चुका है। निकट भविष्य में भारत की शक्ति और भी बढ़ेगी। भारत में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का फैलाव जरूरी है, इसके लिए भी प्रयास हो रहा है। संघ के कार्यकर्ता पूरे देश में इसे फैला रहे हैं। आने वाले कल में हमारा राष्ट्रवाद शिखर पर होगा।

उन्होंने कहा कि शक्तिशाली भरत के निर्माण के लिए भाजपा को 2019 में जीतना है। इसके लिए भाजपा का सम्पर्क कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा है। इसके लिए जरूरी है कि भाजपा की नीतियों से लोगों को विस्तार से बताया जाये। राजा साहब ने कहा  भाजपा की टीम इसमें लगी हुई है, लेकिन जो लोग भाजपा के समर्थक हों, उन्हें भी जागरूकता की इस मुहिम में शामिल होकर पार्टी को मजबूत बनाने में लगना चाहिए, क्योंकि भाजपा की जीत देश और देश प्रेमियों की जीत होगी।

 

 

Leave a Reply