स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, प्रशासन को खबर नहीं

August 31, 2017 11:46 AM0 commentsViews: 208
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर।  जिले के डुमरियागंज तहसील के पिकौरा गांव में स्वाइन फलू से एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम नूरजहां पत्नी मोहम्मद आलम है। वह पैंतालिस वर्ष की है। जिले में स्वाइन फ्लू से यह पहली मौत है। घातक वायरस से हुई इस मौत से स्वास्थ्य विभाग अनजान बना हुआ है

बताया जाता है कि आलम की पत्नी नूरजहां को गुखार आया जा बढ़ता ही जा रहा था। हार कर उसने बेवा अस्पताल में उसका चेकअप कराया। डाक्टर ने उसे स्वाइन फ्लू बताया तथा दवा शुरू की। लेकिन एक सप्ताह बाद बुधवार को नूरजहां की मौत हो गई। बताया जाता है कि स्वाइन फ्लू से मौत की जिले में यह पहली घटना है। इसलिए प्रशासन को इसकी रोकथा के लिए सजग होना पड़ेगा। लेकिन स्थानीय स्वास्थ्य मोहकमें को इस मौत के बारे में जानकारी ही नहीं है।

क्या है स्वाइन फ्लू?

सवाइन फ्लू वायरस से होता है। यह विशेष कर चिड़ियों और सुअरों में पाये जाते हैं। इसके वायरस बरसात के मौसम में तेजी से हमला करते हैं। यह बुखार की तरह होता है। खांसी और बदन के जोड़ों में दर्द इसकी पहली पहचान है। मरीज आम तौर पर इसका इलाज बुखार समझ कर करते हैं। जब तक उसे असलियत की जानकारी मिलती है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

Leave a Reply