बाइक और साइकिल सवार की भिड़ंत में दोनों सवारों की दर्दनाक मौत

December 8, 2018 4:01 PM0 commentsViews: 1998
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर।  मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा-मोहाना मार्ग पर बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो जाने से दोनों सवारों की मौत हो गई।  बाइक सिवार का नाम धर्मेन्द्र यादव है उसकी उम्र 25 वर्ष है। 50 वर्षीय साइकिल सवार का नाम भुलई है। वह घटना स्थल के करीबी गांव दुल्हा का निवासी बताया जाता है। घटना बीती रात करीब साढ़े बजे की है। इस घटना से दोनों गांवों में शोक का माहौल है।

बताया जाता है कि जिले के लोटन कोतवाली के ग्राम एकडेंगवा निवासी धर्मेन्द्र यादव बाइक सवार जब दुल्हा चौराहे पर पहुंचा तो अचानक सामने एक अधेड़ साइकिल सवार आ गया। रात का समय और कोहरा होने के कारण दोनों के बहुत पास आने पर खतरे का यहसास हुआ। दोनों ने एक दूसरे से बचने की कोशिश तो की, मगर रफ्तार ने संतुलन को शिकस्त दे दिया और बाइक व साइकिल में भिड़ंत हो गई। नतीजे में दोनों सड़क पर गिर कर तड़पने लगे और मौके पर काफी देर तक पड़े तड़पते रहे।

हादसा देख लोग जब दुर्घटना स्थल की तरफ दौड़े और दोनों को मदद देनी चाही, मगर तब तक अधेड़ साइकिल सवार दम तोड़ चुका था। उधर नौजवान बाइक सवार धर्मेंद्र यादव भी कुछ देर तड़पने के बाद दुनियां छोड़ गया। इस खब के एकडेंगवा गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक मोहाना पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस घटना के बाद से लोगों में इस आधे अधूरे मार्ग के पूरे निर्माण की  बात शुरू होगई है।  लोग अब राष्ट्रीय राजमार्ग  233 को मौत का मार्ग कहने लगे हैं।

बाइक और साइकिल सवार की भिड़ंत में दोनां की दर्दनाक मौत

bike-takkar-do-ki-maut-sdr

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर।  मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा-मोहाना मार्ग पर बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो जाने से दोनों सवारों की मौत हो गई।  बाइक सिवार का नाम धर्मेन्द्र यादव है उसकी उम्र 25 वर्ष है। 50 वर्षीय साइकिल सवार का नाम भुलई है। वह घटनास्थल के करीबी गांव दुल्हा का निवासी बताया जाता है। घटना बीती रात करीब साढ़े बजे की है। इस घटना से दोनों गांवों में शोक का माहौल है।

Leave a Reply