विकास में फेल हुई भाजपा, लगातार भड़का रही जनता की भावनाएं- उग्रसेन सिंह

April 5, 2018 5:29 PM0 commentsViews: 342
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। केन्द्र सरकार तो अपने कार्यकाल में फ्लाप थी ही, ऊपर से यूपी सरकार का एक साल का कार्यकाल भी धोखे की बलि चढ़ गया।  अब भाजपा की सरकार विकास के मुद्दों को छुपाने के लिए साम्प्रदायिक मुद्दों को उछाल रही है। जनता इसे अब भली भांति समझ रही है। वह अब धार्मिक नारे के बजाये विकास में विश्वास का मन बनास रही है।

यह बातें सपा नेता और गत चुनाव में जिले के शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के उम्मीदवार रहे उग्रसेन सिंह ने कहीं। वह कपिलवस्तु पोस्ट से बात कर रहे थे। उन्हों ने कहा कि भाजपा जितना  दावा कर ले, 2019     के चुनाव में उसे अपनी जनविरोधी नीतियों के कारण हारना ही उग्रसेन सिंह ने कहा कि भाजपा अब तक धोखे देने वाली सबसे बड़ी सरकार है है और मोदी जी व योगी जी झूठों की सरकार के मुखिया हैंं।

उन्होंने सवाल उठाया कि कहां गया मोदी जी का वादा? न किसी को पन्द्रह लाख रुपये मिले, न  ही एक साल में 2 करोड़ लोगों को वादे के अनुसार नौकरियां दीं। उल्टे शिक्षा मित्रों की नौकरी छीन लिया। किसानों के लिए बड़ी बातें करने वाले मोदी जी के राज में हजारों किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। यह बेहद दुखद है।

सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता आज सपा के कार्यकाल को याद कर रही है। उसके विकास के काम उनकी आंखों में अभी तक तैर रहे हैं। दूसरी तरफ सपा बसपा के गठबंधन से भाजपा बौखलाई हुई है। उनकी बौचखलाहट का मतलब साफ है कि सपा 2019 का चुनाव जीतने जा रही है। अब वह भाजपा के धार्मिक मुद्दों के जाल में उलझने के लिए तैयार नहीं है।

उन्होंने जनता से कहा कि उसे भाजपा को हराने के लिए अभी से कमर कस लेना चाहिए। गठबंधन किसी को भी टिकट दे, सभा को उसकी जम कर मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध में भाजपा को हराने का यही एक तरीका है। भाजपा हारेगी तभी विकास होगा। इसलिए जनता को भाजपा की अंतिम क्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए।

 

 

Leave a Reply