भाजपा नेता डा. चन्द्रेश ने “कार्यकर्ता सम्मान ” के तहत पुराने लोगों को किया सम्मानित

December 24, 2018 12:58 PM0 commentsViews: 561
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। कार्यकर्ताओ के घर पहुंच कर “कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम ” के तहत भाजपा नेता डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गए थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से उनके घर जाकर मिल कर उन्हें शाल, अंग वस्त्र और नमो अगेन टी शर्ट देकर सम्मानित किया। इसके बाद शोहरतगढ़ बाज़ार के कार्यकर्ताओ से पार्टी हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाओं को किस प्रकार आम जनता तक पहुंचाये इस विषय पर भी विचार विमर्स हुआ।

डॉक्टर चन्द्रेश ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को अपनी फेसबुक लाइव के कार्यक्रम के बारे बताते हुए कहा की किस तरह पिछले कुछ समय से वह सरकार की मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना के बारे लोगो तक सरकार की योजनाओ को पहुचानें का प्रयास कर रहे हैं। जिसे कई हज़ार लोग अब तक देख चुके हैं। कार्यकर्ताओ की भूमिका पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा की कांग्रेस का झूठ फैलाने और जनता को गलत सूचनाएँ देकर गुमराह करने का प्रयास सिर्फ़ सत्ता पाने के लिये होता है।

हम कार्यकर्ताओ को योजनाओ की सही जानकारी जनता तक पहुंचानी होगी और पात्र व्यक्तिओ को योजना का लाभ दिलवाने का प्रयास करना होगा। डॉक्टर चन्द्रेश ने कहा की हम सभी कार्यकर्ताओ को जनता में जाकर कांग्रेस के स्वार्थ और सत्ता की लालच की राजनीति को उनके सामने रखना होगा।

नेशनल हेराल्ड, अगस्ता, वेस्टलैंड मे खुद फंसे होने के बावजूद जिस प्रकार कांग्रेस ने  राफेल विमान के बारे मे जनता को गुमराह करने का प्रयास किया वो दिखाता है की राष्ट्रीय सुरक्षा उनके लिये महत्वपूर्ण नही है।

मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनावों में जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने समाज को जाति के आधार पर बांटने की एक बार फिर कोशिश की है उसे पूरा देश देख रहा है। समय आने पर समाज संगठित होकर विभाजनकारी ताकतों को कड़ा उत्तर देगा।

कार्यक्रम मे युवाओ से मुलाकात कर डॉक्टर चन्द्रेश ने कहा कि “नमो अगेन” कैम्पेन से हमे जनपद के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोडना है। इस दौरान उन्होने टी शर्ट का वितरण भी किया।

कार्यक्रम मे शिवशंकर, उमर, राम  मिलन त्रिपाठी, भुवनेश्वर शर्मा, रामसेवक, रवींद्र वर्मा, रामदेव, शिव कुमार अग्रवाल, किशोरी लाल, सतीश मित्तल, नन्दू गौड़ सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply