भाजपा चुनावः नहीं बन पाई बात, गेंद पार्टी आलाकमान के पाले में, बृजबिहारी बन सकते हैं नये अध्यक्ष

December 30, 2015 11:26 AM0 commentsViews: 236
Share news

नजीर मलिक

kamal

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष का चयन नहीं होने की वजह से मामला भाजपा यूपी आलाकमान को सौंप दिया गया है। अब नये अध्यक्ष का फैसला वहीं से होगा। सीनियर भाजपा लीडर बृजबिहारी बिहारी मिश्र के नये अध्यक्ष बनने के आसार बताये जा रहे हैं।

मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर अध्यक्ष के चयन पर भारी मंथन हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। इस पद के लिए दिलीप चतुर्वेदी, शिवनाथ चौधरी, ईश्वर चंद दुबे, राम कुमार कुंवर समेेत तकरीबन एक दर्जन उम्मीदवार इस पद के आकांक्षी थे।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद जगदम्बिका पाल, निवर्तमान जिला अध्यक्ष नरेन्द्र मणि,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी आदि चाहते थे कि मामला सर्वसम्म्त से तय हो, लेकिन अधिकांश दावेदार इस पर सहमत नहीं थे। अतएव चुनाव पर्यवेक्षक ने मशवरे के बाद अध्यक्ष पद का फैसला आलाकमान पर छोडने का एलान कर दिया।

बताया जाता है कि अब उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष इसकी घोषणा करेंगे। मामला आलाकमान के पास चले जाने की वजह से बृजबिहारी मिश्रा के अध्यक्ष बनने के चांस बढ गये हैं। दरअसल श्री मिश्र संघ खेमे के हैं। यहीं नहीं भाजपा शासनकाल में वह संघ के प्रतिनिधि के तौर पर प्रदेश संगठनमंत्री भी रह चुके हैं।

बृजबिहारी मिश्रा की प्रदेश के नेताओं में खासी पकड़ है, वह अनुभवी भी हैं। इसके अलावा संघ में गहरी पैठ होने के कारण उनके नाम की घोषणा की उम्मीदें हैं। वैसे उनका नाम कटने पर भाजपा के दूसरे सीनियर लीडर राम कुमार कुंअर के नाम का एलान भी संभव है।

फिलहाल सभी की निगाहें आलाकमान पर टिक गई हैं। उम्मीद है कि जनवरी के पहले हफ्ते में अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी जायेगी।

Leave a Reply