बीएसए आफिस में चोरी, केवल फर्जी शिक्षकों संम्बंधी तमाम पत्रवालियां गायब

August 27, 2018 5:11 PM0 commentsViews: 1130
Share news

––– बीएस ने पखवारा पूर्व ही डीम से बता दी थी अनहोनी की आशंका

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिद्धार्थनगर में रविवार की रात रहस्यमय ढंग से चोरी हो गई। इस चोरी में तमाम महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब है। इस गत दिवस 38 शिक्षाको की बर्खास्तगी से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस घटना से प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है।

बताया जाता है कि सोमवार सुबह जब कर्मचारी बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहूंचे तो वहां कमरों की अलमारियां का ताला टूटा मिला। अलमारियों में रखे तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब मिले। घटना की जानकारी बीएसए की अनुपस्थित में फौरन अन्य शिक्षाधिकारी के माध्यम से पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहला शक शिक्षा मफियाओं पर है। पुलिस इसी दिशा में अपनी जांच भी कर रही है।

जिले में आम चर्चा कि यहां शिक्षा माफिया का एक गुट फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति कराता है। उसने जिले में एक हजार से ऊर फर्जी शिक्षकों की नियुक्तियां करा रखी है। अभी चार दिन पूर्व ही जिले के 38 शिक्षकों को जांच में फर्जी पाये जाने पर बर्खास्त कर दिया गया था। कुछ और लोगों की भी बर्खास्तगी की आशंका थी। उससे पहले ही अभिलेख चोरी की घटना अंजाम दे दी गई।

बताते हैं कि इस प्रकार की आशंका बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पहले ही कर रखी थी। इस बारे में  उन्होंने कलक्टर को भी अवगत करा दिया था। उनकी आशंका सच होने पर अब लोग इस घटना के पीछे शिक्षा मफियाओं की करतूत भी पक्का मांन रहे हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि इस घटना में विभागीय कर्मियों की मिली भगत की आशंका है।

 

Leave a Reply