breaking news- जानिए कि उमर ने अपने बूढ़े बाप को आखिर गड़ासे से क्यों काट डाला?

April 2, 2017 3:59 PM0 commentsViews: 1273
Share news

नजीर मलिक

111

सिद्धार्थनगर। तीस साल के बेटे ने आधी रात को उठ कर गड़ासा निकाला और सो रहे अपने साठ साल के बुजर्ग बाप की गरदन धड़ से अलग कर दी। इसके बाद आराम से सो गया। रविवार की सुबह मामले का भेद खुले पर कोहराम मच गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने बेटे का गिरफ्तार कर लिया। पथरा थाने के अर्जनों गांव की जानता बेटे की इस शैतानियत पर थू थू कर रही है।

सोमवार को पथरा थने के तुरकौलिया तिवारी नामक गांव में हंगामा मच गया। गांव वालों ने साठ साल के शराफतुल्लाह ऊर्फ सूफी का घर का दरवाजा अंदर से नौ बजे तक बंद देखा। दरवाजा किसी तरह खेल कर अंदर पहुंचे तो सूफी की गरदन कटी हुई थी और चारों ओर खून बिखरा था। पुलिस को पता चला तो मौके पर पहुंची और सूफी के तीस साल के बेटे मो. उमर से शक की बिना पर पूछताछ की। उसने हत्या की बात कबूल कर लिया।

उमर नहीं बता रहा कत्ल की वजह

उमर ने बताया कि उसने बीती रात ११ और १२ बजे के बीच बाप का सर काटा। घर में कोई नहीं था। उमर की मां अपने दूसरे बेटे की बहू को उसके मायके छोड़ने गई थी। बड़ा बेटा मुम्बई रहता है। पुलिस ने उससे पूछने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने नहीं बताया। केवल इतना ही कहा कि उसका दिमाग काम नहीं कर रहा था। दरअसल वह अपने को नीम पागल साबित करने की कोशिश में लगा था। मगर वह पागल तो बिलकुल नहीं था।

क्या है कत्ल की वजह

गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार उमर की पत्नी की पांच साल पहले मौत हो गई थी। उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इससे वह फ्रस्टेट (पागल नहीं) था। बताते हैं कि पत्नी सुख के लिए परेशान अनवर ने अब अपने भाई की पत्नी पर बुरी नजर रखने लगा था। उसके बाप को इसकी शंका हो गई। समझाने पर कई बार झगड़ा भी हुआ।

बताया जाता है कि किसी अनहोनी का आशंका के तहत सूफी ने अपनी वीबी से बहू को मायके छोड़ आने की राय दी और कहा कि बेटे के मुम्बई से आने पर बहू को बुला लेंगे। सूफी की पत्नी कल यानी शनिवार को अपनी बहू को उसके मायके पहुंचाने गई। घर में अनवर उसके बाप सूफी अकेले थे। अनवर इस दौरान गुस्से में भरा हुआ था। अन्ततः रात में १२ बजे गुस्से में उबल रहे अनवर ने हैवानियत भरा फैसला किया और अपने बाप सूफी की गरदन गड़ासे से काट डाला।

बाप का हत्यारा गिरफ्तार

समाचार लिखे जाने तक पथरा थाने की पुलिस ने अनवर को गिरफ्तार कर लिया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिद्धार्थनगर भेज दिया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग अनवर के नाम पर थू थू कर रहे हैं। पुलिस अभी भी अनवर से हत्या की वजह उसके मुंह से सुनने की कोशिश में पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply