छोटी सी बात पर ससुर ने बीस वर्षीया बहू को काट डाला, समधन भी मरने के करीब

October 27, 2018 1:40 PM0 commentsViews: 1951
Share news

अमित श्रीवास्तव

सिद्धार्थनगर। एक छोटे से विवाद में उत्तेजना इतनी बढ़ी कि एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी निर्दोष बहू की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी और अपनी समधन को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शनिवार सुबह साढे आठ बजे घटी यह घटना गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिधरा गांव की है। कलयुगी ससुर का नाम साधू शरन बताया जाता है। पुलिस ने साधू शरन और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका बहू का नाम इन्द्रमती है। उसके पास दो महीने का दुधमुहां बेटा भी है।

बताया जाता है कि मिश्रौलिया थाना के ग्राम भैसंहवा निवासिनी बिंदेसरी देवी अपनी बेटी इन्द्रमती को बिदा कराने उसके ससुराल पहुंची हुई थी। बताया जाता है कि बिंदेसरी बेटी इन्द्रमती की विदाई चाहती थी जबकि कि सुसर साधू शरन विदाई के पक्ष में न थी। इसी बाद को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। उस समय घनश्याम का बेटा जटाशंकर भी मौके पर मौजूद था।

बताया जाता है कि विवाद के दौरान साधू शरन अचानक घर में से धरदार हथियार लेकर निकला और अपनी बहू इन्द्रमती पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। उसे बचाने आई बिेंदेसरी पर भी उसने कई वार किये। इस हमले में बहू की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी मां बिंदेसरी घायल हो गई। मृतका इन्द्रमती की उम्र लगभग बीस साल की थी। उसकी गोद में दो महीने का बच्चा था।

इस घटना की सूचना पाकर गोल्हौरा पुलिस ने मौके पर पहूंच कर साधूशरन को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ उसका बेटा जटाशंकर अपनी घायल सास को लेकर अस्पताल गया था, जिसकी सूचना मिलने पर बांसी पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया हनांकि इस घटना में उसका कोई हाथ नहीं था।इन्द्रमी तो रही नहीं, लेकिन उसके दो महीने के बच्चे का क्या होगा, यह बड़ा सवाल बन गया है।

Leave a Reply