चिनकू यादव के परिजनों ने मारपीट की और हंगामा काटा, भाजपा ने कहा डुमरियागंज में गुंडाराज

October 8, 2015 5:04 PM10 commentsViews: 2651
Share news

नजीर मलिक

chinki

“पिता के खिलाफ दाखिल किए गये परचे को खारिज कराने के लिए चिनकू यादव के भाई और समथर्काें ने मिल कर विपक्षी के प्रस्तावक के घर पहुंच कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से गुस्साए भाजपाइयों ने कहा है कि डुमरियागंज में सपा ने गुंडाराज कायम कर दिया है”

आरोप है कि चिनकू यादव के भाई और समर्थक कल बीडीसी प्रत्याशी कमलेश चौरसिया के प्रस्तावक फूलचंद के घर ग्राम कम्हरिया पहुंचे। उन्होंने फूलचंद से कमलेश का प्रस्तावक पद छोड़ने का कहा। विवाद बढ़ने पर सभी ने मिलकर फूलचंद के पिता को मारा पीटा और धमकियां देते हुए लौट गये। सूचना के बाद दारोगा मौके पर पहुंचे और मौका देख कर लौट आये।

बताया जाता है कि इस प्रकरण का प्रार्थनापत्र देने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिर इस मामले की सूचना भाजपा के बडे नेताओं का दी गई। सूचना मिलते ही भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला गोरखपुर से डुमरियागंज पहुंचे।

उपेन्द्र शुक्ला ने आज प्रेसवार्ता में कहा कि सपा अपनी पराजय देख बौखला गई है। डुमरियागंज में जंगल राज कायम कर दिया गया है। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्रमणि त्रिपाठी भी रहे।

दूसरी तरफ चिनकू यादव और उनके भाई से सम्पर्क की कोशिश कामयाब नहीं हुई। लेकिन उनके कई समर्थकों ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। यह सपा और चिनकू यादव को बदनाम करने की कोशिश है। भाजपाई नाटक कर रहे हैं।

गौरतलब है कि चिनकू यादव जिला पंचायत अध्यक्ष पूजा यादव के पति हैं। वह कूड़ी खमरिया क्षेत्र से अपने पिता मिठृठू यादव को बीडीसी का चुनाव लड़ा रहे हैं। उनका उदृदेश्य अपने पिता को डुमरियागंज का ब्लाक प्रमुख बनाना है।

Tags:

10 Comments

  • Masaallah bhauth accha ye website ….
    ham logo isse puri jankari dali milljate hai …Ghar par hi jo iss ke faunder hai mai unka suk gojar krraha hu aur dowan de raha …..Jai hind jai siddharth nager

    • साजिद साहब यह मेरी बेब साइट है। इसके बारे में लोगों को बतायें। दो महीने में इस बेब साइट ने कामयाबी की नई बलिंदियां तय की है। आप सब की दुओं का तलबगार हूं। मै नजीर मलिक कादिराबाद से हूं।

  • Akhilesh Kumar.

    Bahut2 dhanyabad Malik ji.aap jaise log ki jarurt h.domariya ganj aur Siddharth nagar ko aage badhane ki.mai village hisamudden pur se hu.ham logo ko pal ka report mil ja rha h.aur apka office kaha pe h.
    please apna contact no dijiye.

    • 9956033733

    • अखिलेष जी हमारी आफिस सिद्धार्थनगर में जगदम्बिका पाल सासद के कार्यालय के नीचे अमर उजाला के बगल में है। हमारा नम्बर 9956033733 है। हम लोग मूलता आपके इलाके के ही रहने वाले है। लेकिन सिद्धार्थनगर में सैटिल्ड हैं।

  • Triyambak shukla

    Chinku Yadav satta ke Nashe ka Nashedi hai rajnaitik nahi kripa karke uski gelatiyon per bhi awaj Mukher kariye favour nahi badi kripa hogi….Jai samajwaad jai akhileshwaad… Jai siddharthnagar ki…..

    • लगता है आप ने चिनकू यादव पर लिखी मेरी खबरों को नहीं पढा। पहले समग्र खबर पढें फिर आलाचना करें। आलाचना पाठक का अधिकार है लेकिन छ्द्रिानुवेषण पाठक को शोभा नहीं देता है।

  • Triyambak shukla

    Aur kripa karke swasthya rajneeti ki waqalat kariye mahan kripa hogi chinku Yadav jaise satta ke Lobhiyon ki waqalat mat kariye aap ka prayas sarahneey hai…..

    • अगर आपने चिनकू याद की गुंडई वाली दो दिन पहले की खबर पढी होती तो शायद आप ऐसी बात नहीं कहते। पहले आप उस खबर को पढ लें फिर टिप्पणी करें बंधु।

  • SureSh Agrahari

    no comment

Leave a Reply