प्रधान पद के मतगणना में प्रत्याशी ने लगाया हेराफेरी का आरोप

December 24, 2015 1:46 PM0 commentsViews: 360
Share news

हमीद खान

Chunav-Express

इटवा, सिद्धार्थनगर। इटवा विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत छगड़िहवा के प्रधान पद की मतगणना में  हेराफेरी किये जाने का गम्भीर आरोप लगाते हुए  प्रत्याशी तबस्सुम द्धारा जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कर दोबारा मतगणना की मांग की गई है।

राज्यपाल सहित अन्य को दिए पत्र में तबस्सुम ने बताया है कि ग्राम पंचायत छगड़िहवा में कुल वोटरों की संख्या 1295 है। यहां के मतपत्रों को दो मतपेटिका में रखा गया था। मतपेटिका संख्या 72 में 506 वोट पोल हुआ था तथा मतपेटिका संख्या 73 में 389 वोट पोल हुआ था। इस प्रकार दोनों मतपेटिका में डाले गये वोटों की संख्या 895 हुई।

परन्तु मतगणना स्थल पर मतों के गिनती की घोषण के बाद मतपेटिका संख्या 73 के मतों की गिनती प्रारम्भ हुई। तो इस मतपेटिका में 389 मतों के स्थान पर 391 मतों की गणना की गयी। प्रत्याशी के अनुसार किये गये मतदान से दो वोट अधिक निकलना मतगणना में हेराफेरी का स्पष्ट प्रमाण है।

यही नहीं जब दूसरी मतपेटिका संख्या 72 को गिनने को कहा गया तो पता चला कि इसकी गिनती पहले हो चुकी है। इस पर एजेन्टों ने कडी आपत्ति जताते हुए कहा कि बिना एजेन्टों को बताये गिनती क्यों की गयी। इस लिये एजेन्टों ने हस्ताक्षर भी नहीं किया।

चुनाव परिणाम की घोषणा करते समय कुल डाले गये मतों को 894 बताया गया। इस प्रकार तीन मत  कम कर दिया गया। पुनर्मतगणना की मांग को अस्वीकार करते हुए अपमानित किया। प्रत्याशी ने बताया कि इसकी शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त, मंडलायुक्त और जिला अधिकारी से की गयी है। ।

Leave a Reply