बढ़नी टाउन में भीषण डकैती, पति पत्नी की हत्या और बेटों को जख्मी कर हथियारबंद डकैतों ने लाखों लूटे, इलाके में दहशत

November 11, 2015 2:05 PM10 commentsViews: 3029
Share news

ओजैर खान/ इमरान दानिश

मृतक घनश्याम के घर जुटी पुलिस और बेहोशी की हालत में घायल विकास

मृतक घनश्याम के घर जुटी पुलिस और बेहोशी की हालत में घायल विकास

सिद्धार्थनगर जिले के बढनी टाउन में मंगलवार की राम घनश्याम गुप्ता के घर पड़ी भीषण डकैती के दौरान डकैतों ने ६0 साल के घनश्याम और उनकी ५८ साल पत्नी माधुरी की हत्या कर दी। डकैतों ने उनके दो बेटो को भी गंभीर रूप् से घायल कर दिया और लाखों का नकदी जेवर लेकर फरार हो गये। दोनों घायलों की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है। इस घटना से पूरे टाउन में दहशत छा गई है।

जानकारी के मुताबिक हथियारों से लैस आधा दर्जन डकैत रात दो बजे वार्ड नम्बर 1 अम्बेडकर नगर स्थित घनश्याम के मकान की छत पर सीढ़ी के सहारे चढ़े और फिर नीचे घर में उतर गये। उन्होंने घर के मालिक धनश्याम सहित सारे सदस्यों को बंधक बना लिया।

परिवार के लोगों का कहना है कि डकैतों ने घर में रखे नकदी व जेवर आदि के बारे बारे में पूछताछ के दौरान गृहस्वामी 60 वर्षीय घनश्याम सहित पूरे परिवार को लाठी और धारदार हथियारों से मारना शुरू किया।

खबर के मुताबिक पिटाई से लहूलुहान घनश्याम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी माधुरी देवी, दोनों बेटे 35 वर्षीय अजय और 21 वर्षीय विकास को गंभीर चोटें आईं। तीनों की हालत नाजुक थी,  बाद में इनमें से माधुरी की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।हांलांकि माधुरी की हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

पूरे परिवार को मरणासन्न करने के बाद डकैतों ने घर को आराम से खंगाला जिसमें 50 हजार नकद और तकरीबन एक लाख के जेवर उनके हाथ लगे। जाते समय डकैत घर के संदूक व अटैची भी साथ ले गये, जिन्हें कुछ दूरी पर टूटी अवस्था में पाया गया।

बताया जाता है कि माधुरी और उनके दोनो बेटों की हालत बेहद नाजुक हे। उसमें माधुरी के बचने के कोई आसार नहीं हैं। दोनों को सघन इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया है। इस घटना से पूरे नगर में सनसनी छाई हुई है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने भी मौके का दौरा किया है। थानाध्यक्ष ढेबरूआ इन्द्रजीत यादव के मुताबिक घटना मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद है।

डुमरियागंज के सासंद जगदम्बिका पाल ने घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा है जिले में असुरक्षा का माहौल है। अपराधियों पर लगााम लगा पाने में पुलिस प्रशासन विफल है।

10 Comments

  • very good post

  • Very fast news through Kapilvastupost
    Thanks

  • khalid Ali khan

    Very fast news Sir

  • Bahut fast news update milta hai sir.

  • अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका ?????????
    पुलिस प्रशासन क्या कर रही है सर जी

  • दिनेश दूबे(मनीश)

    गोल्हौरा थाना अंतर्गत पचमोहनी क्षेत्र के दर्जनो गांव दहशत के माहौल मे रात भर जागने के लिए मजबूर हैं।इलाके मे पेदानानकार पचमोहनी महुआपाठक नरायनपुर मटेसरनानकार डडवा तिघरा मनखोरिया समेत दर्जनो गांवो मे रात 9बजे से लेकर 2 बजे तक जब तक बिजली नही आ जाती है तब तक जागते रहो-2 का नारा लगाने के लिए मजबूर है।बिजली से लेकर पुलिस तक कोई भी रात के इस खौफनाक पहर मे जनता के करीब नजर नही आता।
    बेचारे बेबस ग्रामीण

Leave a Reply to दिनेश दूबे(मनीश)