सुबह जेल से छूटा शाम को फिर डकैती डालने निकल पड़ा, बम के साथ पकड़ा गया

October 8, 2015 5:39 PM0 commentsViews: 449
Share news

ओजैर खान

83213
नेपाल के नामी डकैत राम किशुन बुधवार की सुबह सिद्धार्थनगर जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। रात में उसने अपने गैंग के साथ डकैती डालने की कोशिश की, मगर ढेबरुआ पुलिस ने उसे चार बमों के साथ दबोच लिया। उसके चार अन्य साथी भगने में कामयाब रहे।

पुलिस के मुतबिक राम किशुन मढ़नी गांव से सटे नोमैन्स लैंड के करीब रात में साथियों के साथ बैठा था। उसकी योजना रात में किसी के घर डकैती डालने की थी। उसके साथ चार अन्य बदमाश भी थे।

बताया जाता है कि इसकी जानकारी पाकर थानाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव ने जवानों के साथ मौके पर दबिश डाला, मगर पुलिस केवल राम किशुन को पकड़ सकी। उसके और साथी फरार हो गये। पुलिस ने उसके पास से चार बम भी बरामद किया है। उस पहले से डकैती और लूट के कई मुकदमें भारत नेपाल में कायम हैं।

राम किशुन नेपाल के चनरौटा थाने के धर्मपुर गांव का रहने वाला है। इससे पहले उसने पिछले साल बढ़नी टाउन के मिल कालोनी में धर्मेन्द्र पाठक के घर डकैती डाली थी। पुलिस के मुताबिक उसे विस्फोटक अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply