दबंगो ने दारोगा के घर मे घुसकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज

January 8, 2019 7:31 PM0 commentsViews: 749
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। शहर के बिचो बीच नगर पालिका कार्यालय के ठीक पीछे निवासित एक दारोगा को सामने रहने वाले वासिंदो ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरीके से पीट दिया है। दारोगा देवेन्द्र प्रताप सिंह को गहरी चोटें आई हैं और दारोगा की पत्नी ने दबंगो के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रेट करीब साढ़े आठ बजे पुलिस लाईन में तैनात दारोगा देवेन्द्र प्रताप सिंह अपने घर के सामने घूम रहे थे, तभी सामने मकान मे रह रहे मुरली पुत्र स्व. राम प्रसाद और उनके 4 पुत्र रोहित कुमार उर्फ कृष्णा, प्रवीण कुमार, अलोक कुमार व सिद्धार्थ कुमार पुत्र मुरली, पता कृष्णा नगर थाना सिद्धार्थनगर ने अपने साथियो के साथ भद्दी गलियाँ देते हुए लाठी डंन्डो से मारने पिटने लगे।

दारोगा की पत्नी मधुबाला सिंह के दिये तहरीर पर मुकामी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 354, 452, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दो आरोपियो को पकड़ लिया है।

बताया जाता है कि आरोपी पूर्व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और उनके पुत्र है। इस घटना से आस पास के समीप रहने वाले वसिंदो में भय ब्यात है


 

Leave a Reply