सैल्यूट लडकियों! छात्राओं ने मजनुओं को पीट कर बाल काटे, मुंह में कालिख पोत पुलिस को सौंपा

September 19, 2017 8:00 PM0 commentsViews: 1233
Share news

नजीर मलिक


सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज राजकीय डिग्री कालेज की लड़कियों को उनकी बहादुरी के लिए सैल्यूट तो बनता ही है। आज यानी मंगलवार को कालेज की छात्राओं ने एकजुट होकर मनचले शोहदों की भयानक दुर्दशा की,उससे जिले की हजारों छात्राओं में साहस का संचार होगा, जो आयेदिन मनचलों के उत्पीड़न की शिकार होती हैं।

राजकीय डिगी काले जो वहां से ५ किमी दूर चौचाड़ा बाजार में स्थित है, में आज दोपहर लगभग १२ बजे क्रांतिकारी नजारा देखने को मिला। वहां सडक और स्कल के मध्य करीब दर्जन भर लड़कियां चार युवकों की चप्पलों और सैंडिलों से धुनाई कर रही थीं। आसपास के लोग तमाशाई बन कर खड़े थे।

उन बहादुर लड़कियों ने पहले तो उन लड़कों की जम कर धुनाई की फिर उनके मुंह में कालिख लगवाया और बाजार से नाई बुला कर उनके बाल मुंडवाये। इस घटना की खबर धीरे धीरे शाहपुर पुलिस चौका पर पहुंच गई।इस मामले में  इतवा पुलिस शहज़ाद अहमद व ज़मीला अहमद को को हिरासत में लेकर भेज दिया। दो लड़के फ़रार बताए जाते हैं। पकड़े गए लड़के उसी थाने के  प्रेमपूर गाँव के निवासी हैं।

बताया जाता है कि ये शोहदे पेशेवर थे और कालेज जाती हुई लड़कियों को अक्सर छेड़ा करते थे। परेशन होकर लड़कियों ने एक ग्रुप बनाया और सबको फोन से कनेक्ट कर दिया। इसके बाद आज दोपहर जैसे ही यह घटना सारिका (बदला नाम) के साथ हुई, उसने ग्रुप सुचना दी और सारी लड़किया मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने न सिर्फ लड़कों की धुनाई दी, बल्कि जिले भर की लड़कियों को प्रतिरोध की प्रेरणा भी दे दी।

Leave a Reply