रेल आमान परिवर्तन का उदघाटन सिद्धार्थनगर की जनता के साथ धोखा- देवेन्द्र

November 21, 2015 7:18 AM0 commentsViews: 390
Share news

संजीव श्रीवास्तव

devendra1

समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा है कि गोरखपुर-गोंडा आमान परिवर्तन का उदघाटन सिद्धार्थनगर की जनता के साथ धोखा है। इस प्रखंड पर केवल पैसेंजर ट्रेनों का मिलना यहां की जनता का अपमान है।

उन्होंने कहा कि उक्त परियोजना को तीन साल के भीतर पूरा होना था, मगर इसमें 6 वर्ष लग गये। पिछली सरकार में तीन बार केन्द्रीय मंत्रियों का आगमन हुआ, मगर आमान परिवर्तन सिद्धार्थनगर की जनता के साथ छलावा साबित हुआ।

अब गोंडा तक का आमान परिवर्तन पूरा हो चुका है और केन्द्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु उदघाटन करने आ रहे हैं, तो दिल्ली और अन्य महानगरों के लिए ट्रªेªनों की घोषणा होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो बुद्धभूमि की जनता का दुर्भाग्य होगा।

देवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी सफलता मिली है, उसी तरह ग्राम प्रधानी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को जी-जान से जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने विकास की योजनाओं को संचालित कर जनता के दिल में जगह बना ली है।

अब 2017 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करना होगा। जिससे विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply