दिनेश सिंह की छठी पुण्य तिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी नम आंखें से श्रद्धांजलि

October 14, 2015 5:31 PM0 commentsViews: 206
Share news

 एम सोनू फारूक

666666666666विधायक लाल मुन्नी सिंह के आवास पर पूर्व मंत्री स्व. दिनेश की पुण्यतिथि मनाई गई, जिसमें लोगाें ने उनके चित्र पर माल्ययर्पण कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। उनके द्वारा कराये गये विकास कार्यो को याद किया। यह स्व सिंह की सातवीं पुण्य तिथि थी।

कार्यक्रम में आये विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि स्व. दिनेश सिंह संघर्षशील नेता थे। उनका जनता से दिली लगाव था। किसी को अपना बना लेना उनकी खासियत थी।

क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा संघर्ष करने को तैयार रहते थे। यह अच्छी बात है कि स्व. दिनेश सिंह के पु़त्र उग्रसेन सिंह भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। और विकास के लिए तत्पर हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्व. दिनेश सिंह के पुत्र उग्रसेन सिंह ने कहा कि मेरे पिता जी जुझारू प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वह क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी हद तक जाते थे। उसी का नतीजा था कि उनके कार्यकाल में शोहरतगढ़ विधानसभा का चौमुखी विकास हुआ।

पुण्यतिथि में सपा जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र तिवारी, राज्य महिला आयोग सदस्य जुबैदा चौधरी और इन्द्रासना त्रिपाठी, चेयरमैन मोहम्मद जमील सिद्दीकी, डा. जितेन्द्र प्रताप सिंह, निशार बागी, हरिराम यादव, गंगा मिश्रा, कामता यादव, संतोष पोद्दार, राम चन्द्र यादव, वुद्ध विद्या पीठ के छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ दुबे, युवा नेता विकास सिंह उर्फ गल्लर, शेख एजाज वारसी, रत्नेश पासवान, राहुल साहनी, महेश कश्यप उर्फ काजू, इश्रार खांन, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply