तीन माह से वेतन न मिलने से सरकारी चिकित्सकों की दीपावली हुई फीकी

November 10, 2015 11:56 AM0 commentsViews: 439
Share news

संजीव श्रीवास्तव

docterसिद्धार्थनगर के लगभग 8 दर्जन सरकारी चिकित्सकों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनकी दीपावली फीकी हो गयी है। इस मामले को लेकर डाक्टरों ने कई बार मुख्य चिकित्साधिकारी से फरियाद भी किया, मगर उनकी नहीं सुनी गयी।

बताया जाता है कि सिद्धार्थनगर 7 सामुदायिक एवं 14 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं। जिन पर करीब 8 दर्जन चिकित्सक तैनात हैं। इन्हें अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर माह का वेतन नहीं मिला है। लगातार तीन माह से वेतन न मिलने के कारण चिकित्सक पहले से ही परेशान हैं।

अब जबकि प्रकाश पर्व दीपावली भी है, तो ऐसे चिकित्सकों के सामने और भी संकट पैदा हो गया है। उनकी दीपावली फीकी हो गयी है। कुछ चिकित्सकों ने बताया कि वेतन भुगतान को लेकर सीएमओ डा. अनीता सिंह से कई बार अनुरोध किया गया, मगर उन्होंने उनके अनुरोध को अनसुना कर दिया।

डाक्टरों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण उनके सामने तमाम दिक्कतें खड़ी हो गयी है। बच्चों का फीस जमा नहीं हो पाया है। तमाम जरुरी कार्य रुक गये हैं। इसी में दीपावली भी आ गयी है। समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे अपनी जिम्मेदारियाें का निर्वहन किया जायें।

इस सिलसिले में सीएमओ डा. अनीता सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि वह बीमार है। इस कारण ज्यादा बात नहीं कर सकती है।

Tags:

Leave a Reply