डोई नदी के किनारे मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

November 11, 2017 8:51 PM0 commentsViews: 828
Share news

दानिश फ़राज़

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डोई नदी के किनारे एक महिला की लाश मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी, जिसने भी महिला की लाश देखी, शिनाख्त के लिए आस पास के लोगों में वह चर्चा की विषय बन गयी।घटना आज पूर्वांह की बताई गई है।

जानकारों की माने तो सबसे पहले मछली मारने वाले लोगों ने उक्त महिला की लाश देखी और काना फूँसी चालू हो गयी और उसकी जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस की दी गयी। जानकारी पर अमल करते हुए पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त के लिए लोगों से कहने लगी।

बहरहाल काफी देर के बाद उक्त महिला की लाश को उसके सगे भाई ने अपनी बहन सरीफुन्निशा पत्नी सुबराती उम्र करीब 35 वर्ष निवासी नीबी दोहनी के रूप में की। सूत्रों की माने तो उक्त मृत महिला मंगलवार की शाम को शोहरतगढ़ कस्बे में देखी गयी गयी थी इसके बाद क्या किसी को नही मालूम।

घटना स्थल पर लोगों ने बताया कि मृत महिला कभी कभी चार – पांच दिन तक घर ही नहीं आती थी। लोगों को लगा कि पूर्व की तरह वह कहीं गयी होगी और वापस आ जायेगी। इसी बीच दो दिन पूर्व मृतका के भाई ने आकर उसके 10 वर्षीय बच्चे को अपने साथ मिश्रौलिय थानान्र्तगत अपने घर ले गया।

चश्मदीदों के अनुसार महिला की लाश पानी के अन्दर पड़ने के कारण काफी फूल गई थी, जिसे पहचान करने मे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। जानकारों की माने तो जिस तरीके से महिला की शव मिला कहानी हत्या की तरफ इसारा कर रही थी। महिला की लाश का जलकुंभी से ढंकी हुई थी और  उसके पहनावे के कपड़े भी उलटे थे। किन्तु जानकारों का यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। लाश की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया गया।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपेार्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी। लाश निकालने के दौरान एस.आई. जुबेर अली, एस.एस.आई. हौसला प्रसाद, एस.आई. अजय सिंह, का. जयसिंह चैरसिया, आन्नद प्रताप चैरसिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply