डुमरियागंज में फिर लहराया भाजपा का परचम, जगदम्बिका पाल की शानदार हैट्रिक

May 23, 2019 6:55 PM0 commentsViews: 3196
Share news

— सपा राष्ट्रीय लोक दल से गठबन्धन के बावजूद बसपा प्रत्याशी आफताब आलम को मिली निराशा

— अब तक के चुनावी इतिहास में कांग्रेस पार्टी (डा चन्द्रेश उपाध्याय) को मिला सबसे कम 60,502 वोट

 

नजीर मलिक/अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। डुमारियागंज सांसदीय सीट से भाजपा ने जीत का परचम फिर लहराया है। भाजपा प्रत्याशी व सांसद जगदम्बिका पाल ने यहां से लगातार तीसरी बार कामयाबी हासिल कर सियासत की पिच पर जीत की हैट्रिक लगायी है। उन्होंने गठबन्धन प्रत्याशी को लगभग 1,05,413 मतों से शिकस्त दी है। उनकी इस सफलता पर भाजपा कार्यकर्ता व सांसद पाल के समर्थक जश्न में डूबे हुए है।

मिली जानकारी के मुताबिक विजयी प्रत्याशी जगदम्बिका पाल को तकरीबन 4,91,950 मत मिले। जबकि गठबनधन प्रत्याशी आफताब आलम लगभग 3,86,537 वोट ही पा सके। सबसे बुरी गत कांग्रेस की रही उसके प्रत्या’शी डा. चन्द्रेश उपाध्याय का नाम इस सीट के चुनावी इतिहास में किसी राष्ट्रीय राजनीतिक दल के सबसे कम वोट पाने वाले प्रात्याशी के रूप में दर्ज किये गये। उन्हें कुल लगभग 60,502 मत ही मिल सकें। कांग्रेस को इस सीट से इतना कम मत कभी नहीं मिला था।

इस बार डुमरियागंज सीट से कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिनमें भाजपा और बसपा को छोड कर शेष सभी दलीय व निर्दलीय प्रात्याशी की जमानतें जब्त हो गयी। गौरतलब है की इस सीट पर भाजपा, बसपा व कांग्रेस प्रात्याशी के बाद सबसे ज्यादा वोट नोटा को मिले। इसके अलावा पीस पार्टी के मोहम्मद इरफान को लगभग 5760 मत ही मिले।

जीत की खबर के बाद जश्न में डुबे भाजपाई

भाजपा प्रात्याशी जगदम्बिका पाल की लीड के बाद से ही भाजपा के खेमे में उत्साह का महौल उठा। 3 बजते बजते उनकी कार्यकर्ता मतगणना स्थल के इर्द गिर्द अबीर गुलाल लगा कर एक दुसरे को बधाईयां देने लग गये थे। जीत की खबर बाहर आते ही मतगणना स्थल जाने वाले रास्ते पर वन विभाग के छोर पर खडे हजारों भाजपा समर्थक अबीर गुलाल से होली खेलने लगे। सडकें रंगों से पट गयीं। मुख्यालय पर जगह जगह नमोः नमोः,  नरेन्द्र मोदी की जय, जगदम्बिका पाल जिन्दाबाद के नारे गूंजते रहे। नव निर्वाचित सांसद जगदम्बिका पाल को बधाईयां देने वालों  का तांता लगा रहा, इसके उलट जीत के हौसलों के साथ लड़ रही बसपा के खेमे में  अफसोस अंगेज सन्नाटा छाया हुआ है।

आफताब आलम ने दी बधाई

मतगणना के दौरान लगभ्रग साठ हजार वोटों से पिछड़ने के बाद गठबंधन के बसपा प्रत्याशी अफताब आलम ने एक तरह से अपनी पराजय स्वीकार कर ली और आगे बढ़ कर जगदम्बिका पाल को बधाई दी और मतगणना स्थल से बाहर निकल गए, लेकिन उनके काउंटिंग एजेंट अंत तक डटे रहे। सांसद पाल और अफताब आलम ने मतदाताओं को अभार व्यक्त किया है।

जानिए बीबी पैड की गिनती से पहले किसको मिले कितने वोट

भाजपा के जगदम्बिका पाल को 4,91950 मत, गठबंधन के आफताब आलम को 3,86,537 मत, कांग्रेस के डा. चन्द्रेश उपाध्याय को 60,502 मत, बहुजन मुक्ति पार्टी के अर्जुन सिंह लोधी को 8263 मत, सबका दल युनाइटेड के केसरी नंदन को 3065 मत, जनहित किसान पार्टी के ब्रिजेश कुमार को 4096 मत, पीस पार्टी के मो. इरफान को 5760 मत, नागरिक ऐकता पार्टी के संजय चौहान को 5026 मत, निर्दल श्रवण कुमार को 3743 मत और नोटा पर 11750 मत पड़े।

नोट…

बीबी पैड की गिनती के पहले सभी आंकड़े सत्य हैं। बीबी पैड के मतों के गड़ना के बाद सभी मतों में कुछ मतों का अंतर आएगा। क्योंकि आखिरी के लगभग 500 मतों की गिनती बीबी पैड से होना है। यह आंकड़ा मात्र 9,84,498 मतों की गिनती का है। जबकि टोटल मतदान इससे लगभग 500 अधिक हुआ है।

Leave a Reply