विश्वासघातः बलात्कार में नाकामयाब होने पर दोस्त की पत्नी को मार डाला

May 13, 2018 3:19 PM0 commentsViews: 1065
Share news

नजीर मलिक

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में विश्वासघात की रूह कंपा देने वाली कहानी सामने आयी है। इस जिले के खेसरहा थाने के बनहती गांव में एक व्यक्ति ने अपने मित्र की पत्ली का कत्ल कर दिया। कहते हैं कि मित्र की पत्नी से दुष्कर्म के प्रसास में यह वारदात हुई। फिलहाल अभियुक्त फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

बताया जाता है कि बनहती ग्राम में विजय कुमार की 28 साल की पत्नी विंध्यवासिनी देवी शनिवार को घर में अकेली थी। उसका पति कहीं बाहर गया हुआ था। मौका देख विजय का दोस्त और उसी गांव का निवासी रज्जाक विजय कुमार के घर पहूंचा। पति का म़ित्र होने के कारण उसे घर में बिठाने में विंध्यवासिनी को कोई दिक्कत न हुई। वह क्या जानती थी कि मौत उसके करीब रज्जाक के रूप में नाच रही है।

सूत्रों का कहना है कि रज्जाक ने कुछ देर बाद विंध्यवासिनी से छेड़छाड़ शुरू की। इसके बाद वह सीघ्रे उसकी इज्जत लूटने पर उतर आया। बताते हैं कि उस अबला ने पूरी शक्ति से उसका  विरोघ किया। इसी उठा पटक में विंध्यवासिनी को चोट लगी, उसे कमजोर देख रज्जाक ने उसे गला दबा कर मार डाला और फरार हो गया। चर्चा है कि इस घटना में एक और व्यक्ति भी उसके साथ था।

सुबह खेसरहा थाने में उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट की गई। एसओ रणधीर मिश्र एक बार फिर अपने काम में आगे मिले। उन्होंने रज्जाक के छुपने की स्थान को तलाश लिया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दिया है। उम्मीद है कि वह देर शाम तक पकड़ लिया जायेगा। गांव वाले भी रज्जाक का चाल चलन ठीक नहीं बताते हैं। इस घटना के बाद से गांव में रज्जाक के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।

 

Leave a Reply