“नमो अगेन” के नारे के साथ कमल संदेश पद यात्रा शुरू, डा.चन्द्रेश ने कहा पीएम बनेंगे मोदी जी

December 4, 2018 4:19 PM0 commentsViews: 503
Share news

 

अजीत सिंह/निजाम अंसारी

सिद्धार्थनगर। डा. चंद्रेश उपाध्याय ने  “नमो अगेन” नारे के साथ कमल पद यात्रा की शुरूवात की है। यह यात्रा जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रों में निकाली जायेगी। जिससे पूरा जिला भाजपा मय नजर आये।  “नमो अगेन” कैंपेन पद यात्रा उद्देश्य मतदाताओं को जगरूक करना है और आने वाले लोक सभा चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शिवपति डिग्री कॉलेज से डा. चंद्रेश उपाध्याय ने इस पद यात्रा के पहले “नमो अगेन” कैम्पैन शुरु किया। जिसमें उन्होंने युवाओँ को नमो अगेन प्रिन्ट की हुई टी-शर्टस वितरित की। जिससे यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ता एक रंग में रंग गये।

लोगों को सम्बोधित करते हुए डा. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार  की उपलभ्धियोँ को जन जन तक पहुंचा कर समझाना इस यात्रा का  उद्देश्य है। प्रधानमंत्री के कार्यों के बारे बताते हुए उन्होने कहा की जिस प्रकार की विदेश नीति पर भारत चल  रहा है वह दिन प्रतिदिन उसे नयी ऊंचाईयों पर ले जा रहा है।

इसका ताजा उदहारण मालदीव मे भारत के अनुकूल सत्ता परिवर्तन हो या अगले जी-20 सम्मेलन की मेजबानी भारत को मिलने की बात हो। स्किल इण्डिया की बात करते हुए उन्होने कहा कि देश के हर कोने मे प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र की स्थापना की गयी है। युवाओं को सम्मान के साथ अपनी विधा को निखारने का अवसर दिया गया है और इस बात का ध्यान रखा गया की उन्हे रोजगार मिले।

गैस सिलिंडर के लिये घन्टों  लगने वाली लाईन अब नही लगती, हाकर आपके घर गैस दे जाता है। आर्थिक रुप से कमजोर परिवार जो बिजली ना मिलने की वजह से अन्धेरे मे रह्ने को मजबूर थे उन्हे नि:शुल्क बिजली कनेक्शन मिला, किसानों को यूरिया की सुगमता के लिये नीम कोटिंग यूरिया मिला।

भाजपा सरकार का सिर्फ़ एक ही सिद्धांत है “इंडिया फर्स्ट” और हमारी सरकार देश और देश वासियों के हितों को ध्यान मे रखते हुए इसी दिशा मे बढ़ रही है। भारतीय सेना को उसके पूरे अधिकारों का प्रयोग करने की छूट, “स्वच्क्ष भारत-स्वस्थ भारत” अभियान जो प्रधानमंत्री जी ने शुरु किया था आज  जन आन्दोलन बन चुका है।

डॉ चन्द्रेश ने कहा कि “नमो अगेन” का उद्देश्य लोगों से ये अपील करना है कि नरेन्द्र मोदी जी को ही हमे अपना प्रधानमंत्री चुनना है। जिन्हें विश्व ने अग्रणी नेताओ मे स्थान मिला है, जिन्होंने भारत का सम्मान सम्पूर्ण विश्व मे बढ़ाया है। पदयात्रा राम जानकी मन्दिर पर संपन्न हुई। डॉ चन्द्रेश ने बताया की पदयात्रा का कार्यक्रम डुमरियागंज लोक सभा क्षेत्र के सभी विधान सभाओ में अनवरत रूप से जारी रहेगा।

कार्यक्रम में भाजपा नेता भुवनेश्वर शर्मा, प्रगति पांडेय, छात्र संघ अध्यक्ष चंदन पांडेय, महामंत्री रामू मौर्या, पूर्व महामंत्री दीपक अग्रहरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नीलेश चौधरी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply