भाजपा का चुनावी बाजा बजा, कमल संदेश यात्रा के जरिए चन्द्रेश ने दिखाई ताकत

November 20, 2018 10:49 AM0 commentsViews: 560
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भरतीय जनता पार्टी ने लोक सभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। पार्टी के कमाल संदेश यात्रा में नेताओं ने अपनी अपनी ताकत भी दिखा दी है। भाजपा के सभी आला नेताओं और विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र में मोटर सायकिल जुलूस निकाला। युवा नेता डा. चन्द्रेश उपाध्याय का जुलुस भाजपा के पक्ष में तगड़ा माहौल बनाया है।

डा. चन्द्रेश उपाध्याय ने बताया की पार्टी के आमंत्रण पर कम समय में इतना बड़ा काफिला इकठ्ठा करना कठिन था लेकिन पार्टी के प्रति समर्पित होने के कारण कड़ी मेहनत की और अपने समर्थकों से आग्रह किया जिसका नतीजा मिला और पार्टी के प्रति अच्छा माहौल बनाने में सफलता मिली।

श्री उपाध्याय का कमल संदेश यात्रा में 700 कार्यकर्ताओ के साथ मोटर साइकिल द्वारा थरौली से चलकर शहर में घुमाते हुए बाँसी तक गया। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रति निष्ठावान समर्थकों और कार्यकर्ताओं के जोश ने कम समय में ही अन्य दलों को अपनी ताकत का एहसास करा दिया है।

700 कार्यकर्ता जब जुलुस लेकर शहर में प्रवेश किये तो पूरा शहर कई बार जाम हो गया। सारे कार्यकर्ता लय में नजर आ रहे थे और डा. चन्द्रेश उपाध्याय ज़िंदाबाद के साथ भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद के नारे लगा रहे थे। जुलुस की अगुवाई भाजपा नेता भुवनेश्वर शर्मा ने किया था।

Leave a Reply