काग्रेस ने प्रभात फेरी से दिया जनता को गांधी के सत्य अहिंसा का संदेश

October 1, 2018 10:28 AM0 commentsViews: 274
Share news

देश को बापू की राह से भटकाने का षडयंत्र चलाया जा रहा है- काजी सुहेल अहमद

अजीत सिंह
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे गांधी जयंती सप्ताह के तहत डुमरियागंज मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस सचिव काजी सुहेल अहमद एवं डुमरियागंज ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अगुवाई मे डुमरियागंज नगर पंचायत मे प्रभात फेरी निकाली और राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की प्रिय धुन रघुपति राघव राजा राम का गान कर नगर पंचायत वासीयों को गांधी जी का सत्य, प्रेम और अहिंसा का संदेश दिया।
   आज सुबह दस बजे कांग्रेसियों का जत्था डुमरियागंज कस्बे में रघुपति राघव राजा राम का गान करते हुए मंदिर चौराहे पर पहुंचा । वहां पर उपस्थित कांग्रेस जनों और जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव काजी सुहेल अहमद और ब्लाक अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि हम लोग गांधी जी के अनुयाई हैं आज जरुरत इस बात की है कि  गांधी जी की विचारधारा को जन जन तक फिर से पहुंचाया जाये।
दोनों नेताआें ने कहा कि गांधी जी देश के लिए तमाम कुर्बानियां देकर आजादी का आंदोलन चलाया। लोगों को शांति, अहिंसा का संदेश दिया। बाद में गांधी जी के अनुयायी नेताओं ने भरत के विकास का नया आयाम दिया। लेकिन दुख है कि आज देश को बापू की राह से हटाने का षडयंत्र चल रहा है। लागों को बापू के विचारों से अवगत कराना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
    जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राघवेन्द्र शुक्ल और महासचिव अनवारुल हक ने कहा कि हमारा देश गांधी जी की विचारधारा को अपना कर ही आगे बढ सकता है । इस अवसर पर अब्दुल मन्नान शाही, राघवेन्द्र शुक्ल, रियाज मनिहार, ओसामा अहसान, आसिफ रिज़्वी, मुकेश चौबे, अर्जुन कन्नोजिया, हृदय राम गौतम, पंडित उदय राज, नरसिंह मिश्रा, सचिन पाण्डेय, अरशद हबीब , हसीब अहमद , रामरुप मौर्या, राम बिलास गौतम , रानू   रिज़्वी, सनी रिज़्वी, गणेश प्रसाद चौरसिया, शम्स रहमान, क़ाज़ी काशिफ  काजी अली नासिर, मंगरु निषाद, तुफैल अहमद, शारिक, जावेद अहमद आदि प्रमुख रुप से मौजूद थे ।

Leave a Reply