दशहरा: डीजे पर रोक के खिलाफ श्रद्धालु भड़के, डुमरियागंज में रास्ता जाम,

September 30, 2017 3:59 PM0 commentsViews: 1216
Share news

 

 

अजीत सिंह


सिद्धार्थनगर। मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर रोक से दुखी और आक्रोशित श्रद्धालुओं ने आज डुमरियागंज स्थित मंदिर तिराहा पर रास्ता जाम किया। घण्टों जाम के बाद आंदोलनकारियों ने डीजे बजाने के संकल्प के साथ जाम को खत्म किया।

जानकारी के मुताबिक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के दौरान डीजे बजाने पर प्रशासन द्वारा रोक की खबर के बाद कस्बे के हिन्दू श्रद्धालु आज लगभग 11 बजे सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि प्रशासन इसे रोक कर हिन्दू आस्था को चोट पहुंचा रहा है।

आंदोलन कारियों की मांग थी कि विसर्जन के जुलूस में उंन्हें डीजे बजाने से न रोका जाए। प्रश्न द्वारा इसे गंभीरता से नही लेने पर लोग उत्तेजित हो गए और कस्बे के सबसे व्यस्त क्षेत्र मंदिर तिराहे पर रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान उनके और प्रशासन के बीच वार्ता चलती रही। इस तरह लगभग 3 घंटे बीत गए।

बताते हैं कि प्रशासन से बातचीत का नतीजा नही निकला। लंबे जाम और मुसाफिरों की दिक्कतों के कारण लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। साथ ही प्रशासन को चेतावनी भी दिया कि विसर्जन के दौरान वे डीजे ज़रूर बताएंगे, प्रशासन को जो बन पड़े, वो करे। डीजे ज़रूर बजेगा। रास्ता जाम में सैकड़ों लोग शामिल रहे। बता दें कि इस बार दोनों पर्वों में डीजे नही बजाने के सरकारी निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply