ब्लाक प्रमुख चुनावः बर्डपुर में तिकोने संघर्ष के आसार, थैलियों के मुंह खुले

December 21, 2015 10:49 PM0 commentsViews: 354
Share news

नजीर मलिक

बर्डपुर ब्लाक में प्रधानों के शपथ ग्रहण का क्षण, यहीं से शुरू हुई प्रमुख  चुनाव की जंग

बर्डपुर ब्लाक में प्रधानों के शपथ ग्रहण का क्षण, यहीं से शुरू हुई प्रमुख चुनाव की जंग

सिद्धार्थनगर। ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण के बाद बर्डपुर ब्लाक में प्रमुख्र पद की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इस ब्लाक में तिकोने संघर्ष के आसार बन रहे हैं। इसी के साथ माल पानी की बात भी शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक इस वक्त बर्डपुर में ब्लाक प्रमुख पद के लिए तीन नाम सुर्खियों में हैं। सबसे पहला नाम मंजू सिंघानियां का है। उनके पति इसी ब्लाक में इंजीनियर रहे हैं।

मंजू सिंघानियां सदर विधान सभा क्ष्रेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने उस चुनाव में काफी पैसा खर्च किया था। चुनाव हारने के बावजूद भी उन्हें काफी शोहरत मिली थी।

मंजू के मुकाबले में सैनिक कल्याण विभाग के कर्मी और ब्लाक के ग्राम कोल्हुआ निवासी रमेश की पत्नी भी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। रमेश भी साधन और संसाधन के मुकाबले में सम्पन्न हैं।

तीसरा नाम ब्लाक के ग्राम मंझरिया की राजमती पत्नी कल्लू हैं। उनके पास साधन और रुपयों की कमी है। लेकिन उन्हें उसी ग्राम के एक प्रभावशाली व्यक्ति फाइनेंस कर रहे हैं। प्रमुख की जंग ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण के दिन से शुरू हुई है।

जानकार बताते हैं कि इस ब्लाक में पैसे की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। खबर है कि बोलिया लग रही हैं। कहने वाले तो यहां तक कहते हैं कि मतदाता यानी बीडीसी सदस्य का कद और उसकी हैसियत देख कर बोली लगाई जा रही है।

एक बीडीसी को ब्लाक में दो बीडीसी को चार पहिया वाहन देने की बात तय की जा रही है। इसका मकसद यह है कि वह कुछ अन्य वोटरों को जोड़ने में सक्षम हैं। अन्य वोटरों के दाम उनकी हैसियत के मुताबिक लगाने की जोड़ तोड़ जारी है।

फिलहाल बर्डपुर ब्लाक में बीडीसी का एक बड़ा तबका अपनी कीमत लगाने की प्रतीक्षा कर रहा है। अगर वास्तव में कीमत लेकर ही वोट देने की रणनीति अमल में लाई गई तो मंजू सिंहानियां सबसे भारी पड़ेंगी।

Leave a Reply