शोहरतगढ़ में वाहन की टक्कर से फिशिंग कैट मरणासन्न, पुलिस और वन विभाग जांच में जुटे

December 20, 2015 7:04 PM0 commentsViews: 353
Share news

नजीर मलिक

 

महादेवा मिश्र गांव के पास घायल पडा फिशिंग कैट

महादेवा मिश्र गांव के पास घायल पडा फिशिंग कैट

सिद्धार्थनगर। शोहरगढ़ क्षेत्र में रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन के टक्कर मार देने से एक फिशिंग कैट घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस व वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गये हैं।

शोहरतगढ़ ब्लाक कार्यालय के निकट ग्राम महदेवा मिश्र में दोपहर दो बजे के आस पास किसी वाहन ने फिशिंग कैट को ठोकर मारी। वह मौके पर अचेत और मरणासन्न हो गया। कछ का कहना है वह मर गया, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि घटना की जानकारी कांग्रेस नेता ने प्रशासन को दी। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस और वनकर्मी पहुंच गये और घायल फिशिग कैट को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्या है फिशिंग कैट

यह शेर प्रजाति  का एक जानवर है जो विलुप्त होने के कगार पर है। इस लिए सरकार ने इसे संरक्षित जीवों की सूची में रखा है। यह झाडियों, जंगलों में पानी व दलदल के किनारे रहता है। फिश यानी मछली इसका प्रिय भोजन है। यह बिल्ली और तेंदुए के बीच के आकार का होता है।

Leave a Reply