युवक की जान देने की सनक से ज़िला मुख्यालय पर मची अफरी तफरी

June 13, 2018 2:23 PM0 commentsViews: 461
Share news

अजीत सिंह

डेमाें फोटो

सिद्धार्थनगर।  यहां ज़िला मुख्यालय पर एक व्यक्ति द्वारा बैंड कमरे में गैस सिलेंडर खोल कर आत्मदाह की धमकी से अफरा तफरी फैल गई और लोग अपने घरों से भाग कर मुख्य रोड पर आ जुटे। पुलिस ने घर का शटर  काट व्यक्ति को बचाया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नम्बर 6, राम नगर निवासी राजमन का 35 वर्षिय पुत्र प्रेम अग्रहरी का अपने भाई से कई दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। बताते हैं कि आज लगभग 02 बजे दिन में प्रेम ने अपने बच्चों को घर से  बाहर निकाल कर खुद को घर के अंदर बन्द कर लिया। उसने घर में रखा हुआ गैस सिलेंडर को खोल दिया जिससे तोज रिसाव  होने लगा। उसकी मंशा आग लगाने की थी, जिसे भांप कर आस-पास के लोग अपने जान-मालको खतरे में देख कर घरों से बाहर निकल गये।

देखते ही देखते भगदड़ से शहर का लुम्बनी मार्ग जाम हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पुलिस की पी आर बी एवं दमकल की गाडियाॅ पहुंच कर घर का शटर काट कर प्रेम को बाहर निकालाऔर सिलेंडर  को बन्द किया। बताते हैं कि अगर सिलेंडर में आग लग जाती तो पूरा मुहल्ला जल कर खाक हो जाता। लेकिन प्रेम को घर मे आग लगाने के लिए शायद माचिस नही मिली, इसलिये बडी दुर्घटना तक गई।

इस मामले में पुलिस का कहना है की वह क़ानूनी कार्रवाई रही है। फिलहाल प्रेम से पूछ ताछ चल रही है।मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया है।

 

Leave a Reply