लड़की से गैंगरेप, चार दिन बाद भी नही लिखा गया मुकदमा, एसपी बोले मामला राजनीतिक

January 27, 2016 8:40 PM1 commentViews: 423
Share news

नजीर मलिक

rape

सिद्धार्थनगर। त्रिलाेकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गदाखौंवां में तीन दिन पूर्व एक लड़की से चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया, मगर पुलिस ने उसका मुकदमा नहीं लिखा। एसपी ने बलात्कार से इंकार किया है, मगर वादी का हित सर्वोच्च होने के तहत उन्होंने मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया, यह एक बड़ा सवाल है।

जाानकारी के मुताबिक गत 23 जनवरी को गदाखौंवर गांव की एक लड़की के साथ वहीं के चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। खबर है कि इसकी सूचना त्रिलाकपुर पुलिस को दी गई, मगर पुलिस ने मामले का मुकदमा दर्ज नहीं किया।

पीड़ित यवती के परिजनों के मुताबिक तहरीर के बावजूद त्रिलोकनुर थाने में उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। रेप के आरोपी गांव में घम रहे हैं। पीड़िता के परिजनों में इससे दहशत है। लड़की की हालत भी ठीक नहीं है।

खबर है कि थाने से मदद नहीं मिलने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी लिखित में एसपी अजय कुमार साहनी को दिया, मगर वहां से भी कोई नतीजा नहीं निकला। लिहाजा पीड़ित पक्ष में भय व्याप्त है।

इस बारे में एसपी अय कुमार साहनी का कहना है कि मामला गलत और राजनैतिक पूर्वागह से प्रेरित लग रहा है। तहरीर केवल छेड़छाड़ की मिली है। मामले की जांच चल रही है।

सवाल है कि वादी का पक्ष सर्वोच्च होने की दुहाई देने वाले प्रशासन ने वादी की रिपोर्ट क्यों नहीं लिखी। पहले उसका काम रिपोर्ट दर्ज करना था। बाकी बातें बाद की थीं, लेकिन इस सरकार में वादी का हित बेमतलब है, ऐसा लोगों का कहना है।

1 Comment

Leave a Reply