माधुरी की लाश कब्र से निकाली गई, तो क्या उसका कत्ल किया गया?

September 27, 2018 12:33 PM0 commentsViews: 1152
Share news

निजाम अंसारी

शोहरतगढ़, (सिद्धार्थनगर)। पन्द्रह दिन पूर्व रहस्यमय हालात में मृत युवती की की लाश को कब्र से निकाल कर लाश पाेस्ट मार्टम के लिए भेजी दी गई है। शोहरतगढ टाउन के नीबी दोहनी निवासिनी १८ साल की युवती की लाश उसके परिजनों की शिकायत पर निकाली गई है। परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं।

बताया जाता है नीबी दोहनी की रहने वाली  माधुरी की संदिग्ध हत्या के मामले  में पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू के आदेश पर बुद्धवार को शोहरतगढ़ पुलिस फोर्स के साथ दोपहर को लाश निकलवाने लेदवा घाट पहुंची। वहां उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में थाना इन्सपेक्टर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा चौकीदारों व अन्य सहयोगियों की मदद से लाश को निकलवायी गई।  घटना के 14 दिनों के बाद लाश को निकलवाते समय उसकी वीडियोग्राफी करवायी गयी और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

तहरीर के मुताबिक मृतका माधुरी के भाई पीड़िता छोटू साहनी ने बताया कि निवासी माधुरी 12 सितम्बर की रात करीब सात  बजे मोबाइल चार्ज करने के लिए गांव में उसके पट्टीदार के यहां गयी थी, किन्तु जब वह काफी देर के बाद नही आयी तब उसका भाई छोटू साहनी उसे खोजने के लिए गयां। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली। इसी बीच उसके भाई ने पोखरे के भीटे पर एक छाता देखा, जो कि माधुरी का था। अनहोनी की अाशंका में उसने पोखरे के चारों तरफ देखा किन्तु उसकी बहन नहीं मिली। छोटू ने यह भी बताया कि वह पोखरे में उतर कर देखा किन्तु कुछ नही मिला।

सुबह होते ही परिजनों जब फिर खोजने लगे तो पंचायत भवन पर खून के निशान मिले तब हम दोनो बगल के तालाब में देखा। माधुरी की लाश पोखरे के किनारे गांठ भर पानी में मिली। इस पूरी घटना को मैने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से बीते 22 सितम्बर को कही। जिस पर उन्होने कार्यवाही का भरोसा दिया था।

इसके साथ ही माधुरी की मां वृषपाती ने बताया कि कई प्रभावशाली लोगों के कहने पर हम लोगों ने मौत को स्वाभाविक मान कर दफन कर दी, मगर बाद में कुछ और बातें जानकारी में आयां तो हमने पूरे मामले की जानकारी एसपी को दी। और एपी साहब ने इस पर कार्रवाई की। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी की सुनियोजित हत्या की गई है, इस बारे में अब कुछ बातें सामने आ रही हैं।

इस विषय में थाना इन्सपेक्टर रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। डाक्टरी रिपोर्ट मिलने बाद ही अनुसार कार्यवाही की जायेगी। क्या माधुरी के साथ कोई अनहोनी झाटी है, इसका पता अब जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

Leave a Reply