गोकथा एवं कामधेनू महायज्ञ की तैयारियां पूरी, 3 से 7 फरवरी तक चलेगी कथा

February 2, 2016 4:03 PM0 commentsViews: 104
Share news

संजीव श्रीवास्तव

go

पूर्वांचल में पहली बार सिद्धार्थनगर में 3 से 7 फरवरी तक आयोजित गोकथा एवं कामधेनू महायज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण हो चुका है। आयोजन मंडल के सदस्य इसे भव्यता प्रदान करने में जी-जान से अंतिम रुप देने जुटे है। जनसम्पर्क अभियान समाप्त हो चुका है। आयोजन स्थल तहसील परिसर की साफ-सफाई हो चुकी है। जहां पर गोपाल मणि द्वारा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक समय कथा सुनायी जायेगी।

यह जानकारी आयोजन मंडल के सक्रिय सदस्य कैलाश मणि त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए हरिशचन्द्र अग्रहरि, ओमप्रकाश यादव, डा. प्रेम कुमार, विजय प्रकाश पांडेय, प्रमोद कुमार द्विवेदी हरीश पांडेय, विरेन्द्र पांडेय, सुरेन्द्र, देवकीनंदन, आद्या दूबे, गिरिजाशंकर पांडेय, जयंत पांडेय, रामकरन गुप्ता आदि तैयारी में जुटे हैं।

इसके अलावा भगवतमणि, जगतमणि, अभिमन्यु, राजकुमार मिश्रा, बुद्धेश प्रसाद, सुनील गुप्ता, प्रहलाद चौरसिया, विनय त्रिपाठी, गोविंद पांडेय, जटाशंकर पांडेय, जगदीश कसौधन, शिवेन्द्र पांडेय, रत्नप्रकाश त्रिपाठी, उदयभान मिश्रा, विनय पांडेय उमेश मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव, राममिलन त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार शर्मा, सुभाष गुप्ता व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने में जुटे हैं। इसके अलावा सभासद सरस्वती देवी, राकेश त्रिपाठी, राकेश पांडेय ,अंकित त्रिपाठी, विजय चौधरी, रमाकांत त्रिपाठी, डा. सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, अरविंद कुमार एवं महंत सुनील कुमार आदि भी आयोजन को भव्यता प्रदान करने में सहयोग दे रहे है।

 

Leave a Reply